📅 Wednesday, 11 November 2026 | 09:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,400 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
निवेश

आज भारी गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार, अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता

📅 13 July 2026, 08:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज भारी गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार, अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता
आज भारी गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार, अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता

Stock Market Today: एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है जिसने ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर कर दिया है. GIFT NIFTY में 190 अंकों से अधिक गिरावट है जो बाजार के बड़े गैप-डाउन के साथ खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. बीते हफ्ते नेट आधार पर निफ्टी -0.3% की गिरावट के साथ 24207 पर बंद हुआ. मिडकैप में 1.3% और स्मॉलकैप 0.5% की मजबूती दर्ज की गई.

जियो पॉलिटिकल रिस्क बढ़ने के कारण एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. जापान के निक्केई में -1.5%, कोरिया के KOSPI में -6% की गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, ताइवान के बाजार में 1.4% की मजबूती है. क्रूड ऑयल में 4% का उछाल है और यह 79 डॉलर पर पहुंच गया है.

बाजार में क्या हैं रिस्क फैक्टर्स?

कच्चा तेल $80 के रिस्की लेवल के पास

फिर से लड़ाई बढ़ी

एशिया और डाओ फ्यूचर्स में तेज गिरावट

रेंज के ऊपरी सिरे पर बाजार के अटकने के आसार

मॉनसून की रफ्तार पड़ी धीमी

बाजार के लिए क्या हैं पॉजिटिव?

FIIs की दमदार खरीदारी

घरेलू फंड्स का भी खरीदारी का पूरा सपोर्ट

ऊपरी स्तरों पर Vix का टिकना मुश्किल

रुपए में अब तक निचले स्तरों से आई रिकवरी

मिड-स्मॉलकैप शेयरों की तेजी से सेंटिमेंट मजबूत

IT कंपनियों के अब तक के नतीजों में कोई Accident नहीं

कोरिया जैसे बाजारों का तेजी से गिरना हमारे लिए पॉजिटिव

निफ्टी के लिए अहम लेवल्स (एक्सिस सिक्योरिटीज)

निफ्टी अगर 24000 का लेवल तोड़ता है तो 23817–23650 तक गिरावट संभव

बीते हफ्ते के हाई 24521 के पार ही फ्रेश बाइंग मोमेंटम देखने को मिलेगा

इस लेवल को पार करने पर निफ्टी 24750 की तरफ मूव करेगा

शॉर्ट टर्म के लिए निफ्टी का सपोर्ट 23800-23650 के जोन में है

रिकवरी जारी रहने पर रेसिसटेंस 24500-24850 के जोन में है

SBI सिक्योरिटीज ने कहा...

निफ्टी के लिए 24500-24550 के जोन में महत्वूपर्ण रुकावट बनी है

टेक्निकल आधार पर 23950–23900 के जोन में क्रूशियल सपोर्ट है

इस रेंज के आगे या पीछे जाने पर निफ्टी नई दिशा में आगे बढ़ेगा

अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर अपडेट, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर स्थिति, क्रूड ऑयल प्राइस, Q1 रिजल्ट सीजन, रुपए की चाल और मानसून को लेकर अपडेट बाजार के लिए आगे की दिशा तय करेंगे. नियर टर्म में इन फैक्टर्स पर फोकस करना है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें