📅 Tuesday, 15 September 2026 | 08:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
निवेश

हाईटेक इंजीनियर्स का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा : मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर

📅 19 August 2026, 09:40 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हाईटेक इंजीनियर्स का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा : मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर
हाईटेक इंजीनियर्स का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा : मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली. 19 अगस्त 2026 (भाषा) हाइड्रोलिक फिटिंग बनाने वाली कंपनी हाईटेक इंजीनियर्स ने बुधवार को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 50-53 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।

कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, 136 करोड़ का यह आईपीओ 27 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशक 21 अगस्त को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे।

महाराष्ट्र स्थित कंपनी ने अपने आईपीओ का आकार संशोधित किया है। इसके तहत नए शेयरों का निर्गम पहले के 70 करोड़ रुपये से घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, बिक्री पेशकश (ओएफएस) का हिस्सा बढ़ाकर करीब 1.43 करोड़ शेयर कर दिया गया है, जो पहले 1.19 करोड़ शेयर था।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी को 135.73 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। खुदरा निवेशक न्यूनतम 283 शेयरों के एक लॉट और उसके गुणकों में बोली लगा सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि नए शेयरों से प्राप्त शुद्ध राशि में से 29.96 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कावथे इकाई, शिरवाल इकाई और पीथमपुर इकाई-1 में विस्तार के लिए मशीनरी एवं उपकरण खरीदने में किया जाएगा। वहीं, 16 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के मकसद से किया जाएगा। कंपनी का शेयर एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें