Sunday, 29 June 2025

इंदौर

सामाजिक चेतना, ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय एकता, मानवता की सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

Paliwalwani
सामाजिक चेतना, ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय एकता, मानवता की सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार
सामाजिक चेतना, ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय एकता, मानवता की सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

इंदौर : सामाजिक चेतना, ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय एकता, मानवता की सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा स्थापित पांच पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। इन पुरस्कारों में कबीर राज्य सम्मान, शंकराचार्य राज्य सम्मान, गुरूनानक राज्य सम्मान, गौतमबुद्ध राज्य सम्मान तथा रहीम राज्य सम्मान शामिल है। इन राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिये आगामी 10 मई 2022 तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।

इन पुरस्कारों के संबंध में विस्तृत जानकारी राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट http://www.gad.mp.gov.in/samman.htm से प्राप्त की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक पुरस्कार में 50 हजार रूपये नगद राशि तथा सम्मान पत्र दिये जायेंगे। संबंधित अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं कि 10 मई तक प्राप्त आवेदनों को रजिस्टर में तिथिवार पंजीकृत कर अंकित किया जाए। उक्तावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाए। आवेदन पत्रों में दर्शाई गई घटना कार्य उनकी जांच कराई जाए तथा पात्रतानुसार समिति द्वारा बैठक में जांच रिपोर्ट विचारार्थ रखे जाकर समिति की अनुशंसा की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उक्त कार्यवाही के उपरांत समिति की बैठक के कार्यवाही विवरण के साथ आवश्यक प्रस्ताव स्पष्ट अभिमत सहित 30 जून 2022 तक अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल को अनिवार्य रूप से भेजने की व्यवस्था की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिन नामों का प्रस्ताव अनुशंसा की जाए उनकी प्रतिभा कार्यों की पहचान कम से कम जिले स्तर पर होनी चाहिए।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News