ट्रैफिक पुलिस डर : नंबर प्लेट की जगह कागज़ चिपकाकर निकला युवक, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक
इंदौर. शहर में ट्रैफिक पुलिस की बढ़ती सख़्ती के बीच एक युवक ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोग देखकर हैरान भी हुए और हंस भी पड़े। देवास नाका क्षेत्र में एक बाइक सवार को नंबर प्लेट गायब होने पर चालान का डर इतना सताने लगा कि उसने असली नंबर प्लेट लगाने की बजाय कागज़ पर बाइक का नंबर लिखकर टेप से चिपका दिया और सड़क पर निकल पड़ा।
राहगीरों ने इसे देखकर फ़ोटो बनाया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फ़ोटो में साफ दिख रहा है कि युवक ने सफ़ेद A4 पेपर पर हाथ से मोटे अक्षरों में नंबर लिखा है और उसे नंबर प्लेट की जगह टेप से चिपका दिया है।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तरीका न केवल गलत है बल्कि नियमों का उल्लंघन भी है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई तय है और असली नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है।
लोग इस जुगाड़ पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस वायरल फ़ोटो के आधार पर बाइक सवार की तलाश कर रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण
केसरियो गरबो इंदौर में 25 को दिखाई देगा : संस्कृति-संस्कार-मातृशक्ति का सम्मान-समाज की एकता का संदेश
खरगोन पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से जम्मू में मिले युवक को मिला परिवार का साथ : समन्वित प्रयासों से संभव हुआ परिवार से पुनर्मिलन
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान