कोरोना मृत शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण का प्राथमिकता से होगा निराकरण
इंदौर । इंदौर जिले में कोरोना महामारी से मृत हुये शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण मानवीय दृष्टिकोण के साथ प्राथमिकता से निराकृत किये जायेंगे। इसके लिये सभी शासकीय कार्यालयों से मृत शासकीय सेवकों की जानकारी संकलित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
संभागीय पेंशन अधिकारी श्री ओ.पी. बागड़ी ने बताया कि जानकारी संकलन के लिये इंदौर जिले के सभी शासकीय कार्यालय के लिये आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उक्त अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे कोरोना से मृत हुये शासकीय सेवकों की जानकारी अतिशीघ्र संभागीय पेंशन कार्यालय को भेजे। अगर किसी शासकीय सेवक के प्रकरण में तकनीकी समस्या अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या हो, तो उनके निराकरण के लिये संभागीय पेंशन कार्यालय में उपस्थित होकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराये।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर LVGC की डिजिटल मीडिया क्रांति की बड़ी पहल, पहले 1,000 पत्रकारों को मात्र ₹5 प्रतिदिन में मिलेगा ₹50,000 MRP वाला AI न्यूज पोर्टल
LVGC के ‘नारीशक्ति’ अभियान को मिला पद्मश्री डॉ. सोमा घोष का विशेष आशीर्वाद : हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को सराहा