चुनावी प्रचार गीतों पर केंद्रित स्टेट प्रेस क्लब, मप्र का आयोजन आज
इंदौर :
इंदौर ऐसे चुनावी प्रचार गीतों के निर्माण का बहुत बड़ा केंद्र है तथा केवल आसपास के अंचल ही नहीं बल्कि पड़ोस के राज्यों के प्रत्याशी भी यहां से चुनावी प्रचार गीत बनवाते हैं. चुनावी प्रचार गीतों में समय के साथ बदलाव पर केंद्रित है, स्टेट प्रेस क्लब की परिचर्चा जो अभिनव कला समाज सभागार, गांधी हॉल प्रांगण में आज शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को शाम 4ः00 बजे से आयोजित होगी.
इस परिचर्चा में चुनावी गीतों के निर्माण से जुड़े तीन बड़े नाम गीतकार आलोक जैन, संगीतकार पवन भाटिया एवं गायक कपिल पुरोहित भाग लेंगे. कार्यक्रम के सूत्रधार वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्कृति कर्मी आलोक बाजपेयी होंगे. स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार खारीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि आयोजन सभी के लिए खुला है एवं चुनाव के विविध स्वरूपॉ में दिलचस्पी रखने वाले सुधी दर्शक इसमें सादर आमंत्रित हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जैन फोरम द्वारा तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित : तपस्वियों के लिए गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार