📅 Monday, 28 September 2026 | 10:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,896.32 ▼ -999.42 (-1.35%) • निफ्टी 50: 22,834.85 ▼ -305.65 (-1.32%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,200 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
इंदौर

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नवयुवक मंडल सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का पंजीयन हुआ

📅 02 August 2019, 01:52 PM • ✍️ Kailash Paliwal, Anil bagora ...✍ • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नवयुवक मंडल सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का पंजीयन हुआ
श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नवयुवक मंडल सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का पंजीयन हुआ

इंदौर। मध्यप्रदेश शासन उप रजिस्ट्रार सहकारी सोसाइटीज जिला इंदौर ने मध्यप्रदेश सहकारी सोसाइटीज अधिनियम के तहत धारा 7 के अंतर्गत श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नवयुवक मंडल सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का पंजीयन किया गया। समाज इस ओर काफी वर्षों से चिंचित था कि समाज की पेढ़ी का पंजीयन हो जाए, इस संबंध में समय-समय पर काफी प्रयास भी हुए...लेकिन दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

पूर्व सचिव श्री घनश्याम जी जोशी ने अथक प्रयास किया लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली...इसी बीच उनका निधन हो गया। उसके बाद एक फिर समाज की ओर से प्रयास किए गए...इस बार समाज में प्रसिद्व जोड़ी जय-वीरू सुखलाल जोशी, वासुदेव पुरोहित ने पेढ़ी का पंजीयन करने का बीड़ा उठाया...उन्हें भी हर तरफा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा...लेकिन पीछे नहीं हटे...पेढ़ी का पंजीयन कराकर ही दम लिया...जैसे ही समाज में पेढ़ी के पंजीयन की खबर मिली वैसे ही जय-वीरू को बधाई मिलना शुरू हो गई। तारीफ करना होगी सुखदेव जोशी, वासुदेव पुरोहित की जिनके अथक प्रयासों से ही समाज में एक नई सौगात मिली। सर्वश्री गणेशलालजी जोशी (मार्गदर्शक), सुखलाल जोशी, वासुदेव पुरोहित सहित पूर्व कार्यकारिणी के अथक प्रयास किए जाने पर समाजजनों की ओर से बधाई दी गई।

● सदस्यों को पंजीकृत नाम से पुकारा जाएगा

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नवयुवक मंडल सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का पंजीयन होने के बाद पेढ़ी के सदस्यों का धीरे-धीरे पंजीकृत संस्था में विलय कराने पर चर्चा हो रही है। विलय सदस्यों को बाद में पंजीकृत सदस्यों के नाम से भी पुकारा जाएगा। देखने वाली बात यह होगी कि कुछ समय पूर्व ही पेढ़ी के चुनाव हुए हैं, उन पदाधिकारियों का क्या रवैया रहता है। क्या पेढ़ी के सदस्य पंजीकृत संस्था के भी सदस्य बनेगे या फिर नए सदस्यता आरंभ कर संस्था का संचालन ओर किसी के हाथों में होगा। पंजीकृत संस्था का पंजीयन होने से अब समाज की नजर हमेशा संस्था के कामकाज पर सीधे तौर पर रहेगी।

● संस्था का प्रमाण पत्र अध्यक्ष को सौंपा

समाजसेवी सुखलाल जोशी-वासुदेव पुरोहित ने संस्था का पंजीयन होते ही समाज भवन में सभी साथीयों को बुलाकर अध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव राकेश जोशी की मौजूदगी में श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नवयुवक मंडल सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर समाज के कई समाजसेवीयों ने संस्था के संचालक मंडल का स्वागत किया। संस्था का मुख्य कार्यालय 152 इमली बाजार, राजबाडा (पालीवाल समाज भवन) इंदौर ही रहेगा। उपरोंक्त जानकारी मुन्नालाल जोशी एवं सुरज जोशी ने पालीवाल वाणी को चर्चा के दौरान दी।

paliwalwani
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Kailash Paliwal, Anil bagora ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें