इंदौर

राहुल बाबा 'दिल' मे आला रे... बड़ी दाड़ी, स्पोर्ट्स लुक में बाबा : 27 को अहिल्या नगरी में दस्तक देगी यात्रा

नितिनमोहन शर्मा
राहुल बाबा 'दिल' मे आला रे... बड़ी दाड़ी, स्पोर्ट्स लुक में बाबा : 27 को अहिल्या नगरी में दस्तक देगी यात्रा
राहुल बाबा 'दिल' मे आला रे... बड़ी दाड़ी, स्पोर्ट्स लुक में बाबा : 27 को अहिल्या नगरी में दस्तक देगी यात्रा

आखिरकार राहुल बाबा आला रे का शोर देश के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्यप्रदेश में गूंज ही गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज बुरहानपुर के बोदरली गांव से एमपी में दस्तक दे दी. कदमताल के जरिये राहुल को देश के दिल तक आने में 67 दिन लग गए. जल्द वे माँ रेवा के अंचल निमाड़ से निकलकर मालवा के पठार पर कदमताल करते नजर आएंगे. 27 को वे अहिल्या नगरी इन्दौर में होंगे. 28 को उज्जैन की तरफ यात्रा की रवानगी है.

  •  नितिनमोहन शर्मा...✍️

दक्षिण भारत से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने अब उत्तर भारत मे प्रवेश कर लिया है। बुरहानपुर के ठीक पहले का बोदरली गांव प्रवेश द्वार बना। बुरहानपुर प्राचीन भारत समय से ही उत्तर और दक्षिण भारत के बीच का प्रवेश पॉइंट रहा है। भारत जोड़ो यात्रा ने देश के दो हिस्सों को जोड़ने वाले इस बुरहानपुर को याद रखा और इसी हिस्से से उत्तर भारत के पहले राज्य मध्यप्रदेश में कदम रखा। मध्यप्रदेश यानी देश का दिल और आज बुधवार इसी दिल मर राहुल गांधी का प्रवेश हो गया। 

सुबह 6 बजे से उनकी कदमताल शुरू भी हो गई। अगवानी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयम मौजूद थे। तिरंगा झंडा थमाकर यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी में शुरुआत में 8 किमी का फासला तय किया। फिर वे सेंट जेवियर्स कॉलेज के उस पड़ाव पर रुके जहा यात्रा का प्रदेश के पहले दिन का पहला विश्राम था।

बुरहानपुर के रास्ते खंडवा की तरफ बढ़ते राहुल गांधी के पीछे वैसा ही जनसैलाव चल पड़ा है, जैसा बीते दो महीने से आप हम सब देख रहे है। इस सैलाब में कांग्रेसजनों के साथ साथ बड़ी संख्या के स्थानीय लोग भी है। खासकर महिलाएं और बुजुर्गों की विशेष मोजूदगी एमपी में भी शुरुआत में ही नजर आई। 

 माँ रेवा में डुबकी या सिर्फ आचमनी? 

निमाड़ में यात्रा बुराहनपुर खंडवा सनावद बड़वाह वाले हिस्से को कवर करती मालवा की तरफ आएगी। राहुल गांधी इस दौरान ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर भी जाएंगे जहा वे शिव पूजन करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार के शंकराचार्य प्रतिमा वाले ड्रीम प्रोजेक्ट्स के कारण ओंकारेश्वर फिलहाल चर्चा में। राहुल गांधी के नर्मदा स्नान को लेकर अब तक कोई खबर नही है। राहुल माँ रेवा में डुबकी लगाएंगे या फिर आचमनी से ही काम चलाएंगे? इसे लेकर अभी कुछ तय नही हुआ है लेकिन सूत्र बताते है कि राहुल पुण्य सलिला माई नर्मदा जी मे डुबकी लगाएंगे। इसके लिए गऊ घाट या नागर घाट में से किसी एक पर चिंतन मन्थन चल रहा है। 

बड़ी दाड़ी, स्पोर्ट्स लुक में बाबा 

राहुल बाबा...जी इसी नाम से तो वे अपनो के बीच जाने पहचाने जाते है। बाबा इस यात्रा में एक नए कलेवर के साथ सामने आ रहे है। बड़ी हुई दाढ़ी, स्पोर्ट्स शूज, टी शर्ट में वो खिलाड़ी लुक में अब नजर आने लगे है। भारत को जानने ओर जोड़ने निकले राहुल की भावभंगिमा भी अब आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। 12 हजार के जूते ओर 30 हजार की टी शर्ट भले ही विरोधियों का मुद्दा है लेकिन जनता की नजर तो रास्ते की धूल से धूलधूसरित खिचड़ी दाढ़ी वाले राहुल बाबा पर ही है। न जूते पर नजर। न टी शर्ट पर।

टक्कर में जनजातीय गौरव यात्रा 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के उस हिस्से से गुजर रही है, जो प्रदेश की सत्ता का रास्ता कहा जाता है। मालवा निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों पर हुए बड़े उलटफेर ने कांग्रेस को 2018 में राज्य की सत्ता तक पहुंचा दिया था। अन्यथा ये बेल्ट बीजेपी के साथ ही अब तक देता आया था। इस हिस्से में बड़ा वोट बैंक अजजा ओर अजा वर्ग का है। कांग्रेस इसी वर्ग को बनाये रखने के लिए लालायित है। इसे भांपकर भाजपा ने भी जनजातीय गौरव यात्रा के जरिये भारत जोड़ो यात्रा का असर कम करने की कोशिशें शुरू कर दी है। इंदौर जैसे शहरी क्षेत्र में टंट्या मामा का शोर ओर आदिवासी बेल्ट में पैसा कानून को लेकर जल्दीबाज़ी इसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News