पालीवाल इंदौर सदस्यों ने श्रीमती लीलादेवी पालीवाल के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
इंदौर । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर सदस्यों के एक विशेष गांव टाडावाडा गुजरान की कमेटी के बंधुओं ने उनके गांव की बेटी श्रीमती लीलादेवी पति जगदीश पालीवाल (केलवा) के साथ हुई कथित घटना की कठोर निंदा की। उन्होंने समाज के जिम्मेदारों से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के साथ प्रशासन से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। कमेटी के श्री हरलाल पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि गांव की बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए तथा कड़ी से कड़ी दोषियों को सजा मिलना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी बेटी के साथ इस प्रकार की घटना ना हो पावे। समाज के जवाबदार गण संज्ञान लेकर समय रहते उचित कार्रवाई करने से ना हिचके चाहे कोई भी कद्दावर ही क्यों ना हो। इंदौरस्थ टाडावाडा गांव के समस्त निवासी गण ने समाज संगठन से पुरजोर सामाजिक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी श्री किशनलाल जोशी (गुरू) ने कहा कि श्रीमती लीलादेवी को इंसाफ मिलना चाहिए। समाज से मांग है कि प्रकरण में दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी लक्ष्मी स्वरूपा स्त्री के साथ प्रताड़नात्मक कार्य ना हो सके। इंदौर टाडावाड़ा गांव के रहवासियों ने कहा कि श्रीमती लीलादेवी टाडावाड़ा गांव की ही बेटी नहीं पूरे समाज की बेटी थी। उसके ससुराल के परिजनों द्वारा प्रताड़ना दी गई होगी, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है। उन्होंने शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शरद पूर्णिमा पर सजा केसरियो गरबो, मातृशक्ति के सम्मान में झुका समाज : पालीवाल मातृशक्ति को मिली निःशुल्क पावागढ यात्रा की सौगात
इंदौर में गोसेवा की अनूठी मिसाल बने पालीवाल समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री राजेश पुरोहित: निस्वार्थ सेवा भाव से बढ़ा रहे समाज का गौरव
इंदौर में दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए 27 से 30 अक्टूबर तक लिये जाएंगे आवेदन