📅 Tuesday, 27 October 2026 | 01:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,534.87 ▲ +411.07 (+0.56%) • निफ्टी 50: 22,708.55 ▲ +108.55 (+0.48%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹196,300 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

विधि-जगत में धनतेरस के अवकाश पर असमंजस की स्थिति : अवकाश घोषित करने की मांग

📅 27 October 2026, 12:42 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विधि-जगत में धनतेरस के अवकाश पर असमंजस की स्थिति : अवकाश घोषित करने की मांग
विधि-जगत में धनतेरस के अवकाश पर असमंजस की स्थिति : अवकाश घोषित करने की मांग

इन्दौर. धनतेरस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य-पीठ और दोनों खण्ड-पीठों के लिए भी दिनांक 06/11/2026 का अवकाश घोषित करने की मांग...

इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर के पूर्व-अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका ( मध्यप्रदेश के सभी जिला व सत्र न्यायालयों और उनके अधीनस्थ-न्यायालयों ) के लिए धनतेरस के उपलक्ष्य में दिनांक 06/11/2026 का अवकाश पहले से ही घोषित है। लेकिन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य-पीठ जबलपुर और खण्ड-पीठ इन्दौर / ग्वालियर के लिए धनतेरस के उपलक्ष्य में अब तक अवकाश घोषित नही हुआ है।

सामान्यतः धनतेरस के उपलक्ष्य में न्यायालयों में अवकाश रहता आया है।धनतेरस के त्यौहार के दिन अवकाश नही होने से सभी लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए धनतेरस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य-पीठ और खण्ड-पीठों के लिए भी अवकाश घोषित किये जाने की तीव्र आवश्यकता है।

गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधिपति महोदय से अनुरोध किया  है कि धनतेरस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य-पीठ जबलपुर और खण्ड-पीठ इन्दौर /खण्ड-पीठ ग्वालियर के लिए भी दिनांक 06/11/2026 का अवकाश घोषित करने की कृपा करें। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें