📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : पूज्य सुधा सागरजी महाराज के सानिध्य में राजीव सैनानी के नेतृत्व में पत्रकारो का महा कुंभ का आयोजन

📅 08 October 2025, 01:59 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : पूज्य सुधा सागरजी महाराज के सानिध्य में राजीव सैनानी के नेतृत्व में पत्रकारो का महा कुंभ का आयोजन
Jain wani : पूज्य सुधा सागरजी महाराज के सानिध्य में राजीव सैनानी के नेतृत्व में पत्रकारो का महा कुंभ का आयोजन

धर्म में बढ़ता शिथिलाचार ख़त्म करने संतों का साथ मिले : हार्दिक हुंडिया 

राजेश जैन दद्दू 

धर्म के नाम व्यापार और बढ़ता शिथिलाचार खत्म करने के लिए संतों का साथ चाहिए ये बात कहते हुवे हार्दिक हुंड़ियाने कहा की जब महाराजा वर्धमान कुमार सब कुछ त्याग करके भगवान महावीर बने थे तो उनके नाम से व्यापार क्यों ? धर्म के नाम व्यापार और बढ़ता शिथिलाचार की चिंता व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया जैन जर्नालिस्ट एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मध्य प्रदेश के अशोक नगर  में बिराजीत परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज से कहा कि धर्म के नाम जो गलत प्रवर्तीया बंद कराने आइजा परिवार को आपका साथ चाहिये।

मैं श्वेतांबर हूं, मैं तेरा पंथी हूं, मैं दिगम्बर हूं, मैं स्थानक वासी हूं लेकिन हमे यह संप्रदाय वाद भूल कर हम सब जैन

मुनि सुधा सागरजी ने कहा कि कलम के माध्यम से देश का भाग्य लिख सकते है। मध्य प्रदेश , गुजरात , महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश से आए बड़ी संख्या में पत्रकारो के महाकुंभ में हाजरी दी थी सब को एक होने का समय आ गया है। हार्दिक हुंडिया ने कहा मैं श्वेतांबर हूं, मैं तेरा पंथी हूं, मैं दिगम्बर हूं, मैं स्थानक वासी हूं लेकिन हमे यह संप्रदाय वाद भूल कर हम सब जैन है ये नहीं भूलना चाहिये । हम हमारे पंथ के मुताबिक़ भले चले , लेकिन जब प्रभु महावीर के धर्म की बात आती है तब हम सब भगवान महावीर के अनुयाई बने।आईजा की तरफ़ से पूज्य सुधा सागर जी महाराज को गाजे बाजे के साथ राष्ट्रीय संत की पदवी दी गई। हार्दिक हुंडिया ने कहा की संतों का उपकार का बदला हम कभी नहीं चूका पाएंगे। 

राष्ट्रीय संत की पदवी आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, सांसद लता वानखेड़े , पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मध्य प्रदेश आईजा के राज्य अध्यक्ष राजीव सैनानी जैसे कई महानुभावों की हाजरी में दी गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने अपने संभाषण में कहा की इस सम्मेलन के बारे में यही कहुंगी कि यह विचार और मूल्यों के आधारीत पत्रकारिता का महोत्सव है।

हम सब इसको महोत्सव के रूप में मना रहे हैं, ‌पत्रकार समाज का दर्पण होता है। और पत्रकार जो उनकी दृष्टि होती है वो सत्य और समर्पण की होती है,और जीस तरह से संविधान में अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है।उसका पुरा उपयोग अगर कोई करता है तो वह केवल पत्रकार बंधु ही करता है।पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि शिथिलाचार कंही पर भी नज़र आता है तब हार्दिक जी की कलम चलती है।

एक पेपर के अंदर 85% नेगेटिव न्युज़ होती है। पत्रकार कलम के जादुगर है और में यही कंहुगा कि आप सब को सकारात्मक समाचार ही चलाना है। इस अवसर पर जैन दर्शन एक्सप्रेस चेनल का उद्घाटन सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, आईजा अध्यक्ष हार्दिक हुंडीया,राजीव जैन के हाथों से हुआ।

आईजा महिला पत्रकारो के संघटन का गठन किया गया , करीबंद 25 महिला पत्रकारो को राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने शपथ दिलाई। एक और नई चेनल जैन दर्शन एक्सप्रेस का विमोचन किया गया। आईजा के सक्रिय और मध्य प्रदेश के राज्य अध्यक्ष राजीव सैनानी को पूज्य सुधा सागर जी महाराज की निश्रा में लता वानखेड़े, प्रदीप जैन, हार्दिक हुंडिया और पत्रकारो की बड़ी संख्या कि हाजरी में आईजा रत्न की उपाधि दी गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें