Tuesday, 12 August 2025

इंदौर

इंदौर का विवेकानंद बंडोले नर्मदा तट पर नहाते समय लापता...!

Paliwalwani
इंदौर का विवेकानंद बंडोले नर्मदा तट पर नहाते समय लापता...!
इंदौर का विवेकानंद बंडोले नर्मदा तट पर नहाते समय लापता...!

इंदौर : बड़वाह के पास गांव नावघाट खेड़ी के नर्मदा तट पर नहाते समय इंदौर मूसाखेड़ी का 28 वर्षीय युवक डूब गया। वह ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर नर्मदा में नहाने की योजना बनाई। इंदौर का विवेकानंद पिता घीसालाल बंडोले नहाते समय लापता हो गया है। 

यह आशंका जताई जा रही है कि वह डूब गया है। घटना सोमवार शाम 6.30 बजे की है। वह अपने दोस्तों के साथ नर्मदा तट पर नहा रहा था, लेकिन तट से दूर गहरे पानी में नहाते समय डूब गया। सुचना मिलने पर विवेकानंद के पिता, भाई भी मौके पर पहुंच गए। वह तटीय क्षेत्रों में विवेकानंद की तलाश में जुटे हैं।

विवेकानंद के दोस्त हेमंत दास ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे एक अन्य दोस्त के साथ तीनों ओंकारेश्वर दर्शन के लिए इंदौर से निकले थे। ओंकारेश्वर पहुंचने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए लम्बी लाईन लगी हुई थी। कुछ देर तक लाईन में लगने के बाद तीनों ने नावघाटखेड़ी के नर्मदा तट पर स्नान का प्लान बनाया। शाम करीब 6 बजे तीनों घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। हेमंत ने बताया की वह घाट के पास ही नहा रहा था, जबकि विवेकानंद और उसका दूसरा दोस्त नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए। इस दौरान जल स्तर अधिक और पानी का बहाव भी तेज था। मैंने ने दोनों को घाट के पास आकार नहाने के लिए कहा था। काफी देर तक आवाज भी लगाई, लेकिन वह घाट पर भी कहीं नजर नहीं आया। इससे हमें लगा की वह डूब गया है। इसके बाद हमें 100 नम्बर से पुलिस को सुचना भी दी।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
11 Aug 2025 01:06 AM एक हथौड़ी
Trending News