📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर RTO को 20 हजार वाहनों से वसूलने हैं 400 करोड़ रुपए, नहीं भरने वालों पर जब्ती और नीलामी की तैयारी

📅 14 July 2025, 11:24 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर RTO को 20 हजार वाहनों से वसूलने हैं 400 करोड़ रुपए, नहीं भरने वालों पर जब्ती और नीलामी की तैयारी
इंदौर RTO को 20 हजार वाहनों से वसूलने हैं 400 करोड़ रुपए, नहीं भरने वालों पर जब्ती और नीलामी की तैयारी

इंदौर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को चालू वित्तीय वर्ष में 1150 करोड़ रुपए टैक्स वसूली का टारगेट दिया गया है। पिछले दो साल से लक्ष्य से पीछे चल रहे RTO को अब मुख्यालय ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग ने पुराने बकायेदारों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 20 हजार वाहनों पर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया सामने आया है।

कई वाहन कबाड़ हो चुके, फिर भी सिस्टम में एक्टिव

 

जिन वाहनों पर टैक्स बकाया है, उनमें से कई अब सड़कों पर नजर नहीं आते। कुछ को NOC लेकर दूसरे शहरों में भेजा जा चुका है और कुछ कबाड़ में बिक चुके हैं। इसके बावजूद इनका रिकॉर्ड सिस्टम में एक्टिव है, जिससे फर्जी आंकड़े बन रहे हैं। RTO का कहना है कि ऐसे वाहनों को डेटा से अलग करने के लिए स्टाफ और समय दोनों की कमी है।

पुराने बकायेदारों को कॉल और विजिट

विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया टैक्स की लिस्ट सभी बाबुओं को दे दी है। अधिकारी इन वाहन मालिकों को फोन कर रहे हैं, उनके पते पर जाकर संपर्क किया जा रहा है। कुछ लोगों ने टैक्स जमा करना शुरू भी कर दिया है।

टैक्स नहीं भरा तो सीधी जब्ती और नीलामी

जिन वाहन मालिकों से संपर्क के बाद भी टैक्स जमा नहीं होगा, उनके वाहन जब्त किए जाएंगे और नीलामी के जरिए वसूली की जाएगी। RTO ने बताया कि यह प्रक्रिया अब लगातार चलेगी।

50 साल पुराने वाहनों का रिकॉर्ड भी लटका

 

पुराने सिस्टम की वजह से कई वाहनों का रिकॉर्ड अधूरा है। 2002 से पहले वाहन रजिस्टर में दर्ज होते थे। इसके बाद डेटा डिजिटल करने की प्रक्रिया में कई पुराने वाहन अपडेट ही नहीं हो सके। अब जब सारा डेटा 'वाहन' पोर्टल पर है, तब भी कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जिनके मालिकों की जानकारी ही नहीं मिल रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें