indore news : 56 लाख बिजली बिलों से देंगे मतदान का संदेश
📅 02 April 2024, 08:19 PM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर.
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भी भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए भूमिका का निर्वहन करेगी. कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि अप्रैल पहले सप्ताह से लेकर मई पहले सप्ताह तक बनने वाले करीब 56 लाख बिजली बिलों पर मतदान का संदेश दिया जाएगा.
बिलों पर आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव का पर्व देश का गर्व नारा भी दिखाई देगा. प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि इस संबंध में कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की टीम ने तैयारी की हैं. इंदौर महानगर से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की सीमा के गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया जाएगा.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज में सेवा और संस्कार की मिसाल पेश : ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को बनाया प्रेरणास्रोत
इंदौर नंबर वन की हकीकत : अवैध बैनर-पोस्टर हटाओ, इंदौर की सड़कों को जनता के लिए छोड़ो : रीगल पर जलेगी ‘आशा की किरण’