इंदौर
Indore news : सर्व ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती पर 9 मई को निकाली जाएगी भव्य शौर्य यात्रा
sunil paliwal-Anil Bagora
इंदौर. सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के तत्त्वावधान में, भगवान परशुराम जयन्ती, अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर,दिनांक 9 मई 2024 को, बापट चौराहा स्थित परशुराम मन्दिर से शाम 5 बजे विशाल भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी । शौर्य यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न ब्राह्मण संगठनों और ब्राह्मण उपवर्गों के पदाधिकारियों की बैठक, पांचाल धर्मशाला, न्यायनगर में आयोजित की गयी।
शौर्य यात्रा में सभी हिन्दू संगठनों के समाजजनों को शामिल होने की अपील
संगठन के संरक्षक पण्डित रमेश मेंदोला के नेतृत्व में हुई इस बैठक में, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन इंदौर इकाई के अध्यक्ष सन्दीप जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम, सम्पूर्ण मानव जाति और सभी सनातनियों के आराध्य हैं; अतः शौर्य यात्रा में सभी हिन्दू सम्मिलित हों, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न समाजों से सम्पर्क किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि हमारा धर्म और हमारी संस्कृति हमें एकसूत्र में बांधती है। भगवान राम हों या परशुराम, ये सभी हमारे आराध्य हैं, अतः इन्हें मानने वाले सभी एक ही हैं, यह सन्देश इस यात्रा के माध्यम से दिया जाएगा।
सर्व ब्राह्मण युवा संगठन महालक्ष्मी नगर इकाई के संरक्षक एवं मार्गदर्शक प. के के झा एवं अध्यक्ष प. अमित त्रिवेदी ने कहा कि सर्व ब्राह्मण युवा संगठन महालक्ष्मी नगर इकाई, अन्य ब्राह्मण तथा अन्य समाज के संगठनों द्वारा बनाए गए स्वागत मंचों से शौर्य यात्रा में शामिल ब्राह्मण एवं अन्य समाज के लोगों का स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर पं. योगेश मिश्रा, पं. चंद्रमोहन दुबे, पं. अनूप शुक्ला, पं. मनोज मिश्रा, पं. अशोक भट्ट, पं. रानू अग्निहोत्री, पं. योगेंद्र महंत, पं. सत्येंद्र शर्मा, पं. पवन त्रिपाठी, पं. कोमल दीक्षित, पं. अशोक चतुर्वेदी, पं. राकेश शर्मा, पं. दीपक शर्मा, पं. गोपाल शर्मा, मयंक पाठक, राहुल उपाध्याय, चंदु पहलवान, जय वैष्णव, योगेश शर्मा, सुरेश शर्मा, मनीष जोशी, प्रकाश जोशी, सौरभ दुबे, उमेश शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, राजीव आचार्य, मुकेश शर्मा, शरद शर्मा, श्रीकांत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। बैठक का संचालन पं. दिनेश दवे ने किया तथा पं. राजेश हरदेनिया ने आभार व्यक्त किया।