📅 Monday, 21 September 2026 | 05:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,140 🥈 चांदी (1kg): ₹250,400 ⛈️ उज्जैन: 27°C (गरज के साथ बारिश)
इंदौर

निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने पानी बेचते टैंकर ड्राइवर को पकड़ा : टैंकर जप्त किया गया, रु 25000 की पेनल्टी लगाई

📅 22 May 2026, 01:37 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने पानी बेचते टैंकर ड्राइवर को पकड़ा : टैंकर जप्त किया गया, रु 25000 की पेनल्टी लगाई
निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने पानी बेचते टैंकर ड्राइवर को पकड़ा : टैंकर जप्त किया गया, रु 25000 की पेनल्टी लगाई

 टैक्टर टैंकर पर नंबर नहीं लिखे होने तथा स्टीगर नहीं लगा होने पर रु 10000- 10000 की लगाई पेनल्टी 

इंदौर. निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल आज शाम 5.30 बजे रानी सती गेट के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें टैक्टर टैंकर नंबर MP 09 AB  0932 दिखाई दिया उक्त टैंकर पर पानी बेचने पर शिकायत करने संबंधी निगम द्वारा लगाए गए स्टीगर भी नहीं लगा हुआ था।

आयुक्त श्री सिंघल द्वारा टैक्टर टैंकर ड्राइवर जो कि जोन क्रमांक 9 में पार्श्वनाथ जैन कालोनी रानी सती गेट के पास पानी डाल रहा था वहां नागरिकों से जानकारी लेने पर नागरिकों ने बताया कि टैक्टर टैंकर ड्राइवर द्वारा पानी देने के बदले में पैसे लिए जा रहे तथा टैंकर पर कुछ नहीं लिखा होने व स्टीगर नहीं होने से ड्राइवर द्वारा  निजी टैंकर बताकर पानी बेचा जा रहा है।

आयुक्त द्वारा टैक्टर टैंकर ड्राइवर को कड़ी फटकार लगाई ओर टैक्टर टैंकर नंबर MP 09 AB  0932 जप्त कर वर्कशॉप में खड़ा करा दिया तथा एजेंसी आशा इंटरप्राइजेस पर रुपए 25000 के पेनल्टी लगाई गई।

इसी प्रकार आज सुबह लसुड़िया मोरी में दौरे के दौरान आयुक्त श्री सिंघल को 2 टैक्टर टैंकर दिखाई दिए जिसमें टैंकरो पर नंबर नहीं लिखे थे तथा टैंकर पर स्टीगर भी नहीं लगे हुए थे, इस पर आयुक्त द्वारा दोनों टैंकर के ड्राईवर का फटकार लगाई ओर उक्त दोनों टैक्टर टैंकर एजेंसी साईं कृपा इंटरप्राइजेस के होने पर एजेंसी पर 10000-10000 की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें