📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : राष्ट्रपति मुर्मू ने खरीदी 33 हजार की दो साड़ियां : आज दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

📅 19 September 2024, 01:57 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : राष्ट्रपति मुर्मू ने खरीदी 33 हजार की दो साड़ियां : आज दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
Indore news : राष्ट्रपति मुर्मू ने खरीदी 33 हजार की दो साड़ियां : आज दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

इंदौर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) दो दिवसीय दौरे पर इंदौर हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं, जहां कलाकारों से मुलाकात की। मृगनयनी के आर्टिस्ट ने उनको पेंटिंग गिफ्ट की। इस दौरान मुर्मू ने 33 हजार रुपए की दो साड़ियां भी खरीदी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और CM डॉ मोहन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज19 सितंबर गुरुवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वे अलग-अलग कोर्सेस के टॉपर्स को पदक प्रदान करेंगी और कई पीएचडी छात्रों को उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा। समारोह आज गुरुवार को दोपहर 3.10 बजे शुरू होगा और शाम 4.10 बजे पूरा हो जाएगा।

मंच पर आठ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि मुर्मू के अलावा राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और डीएवीवी की कुलपति प्रो. रेणु जैन मंच पर मौजूद रहेंगी।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आज होने वाले दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उपाधि नहीं मिलने से कई शोधार्थी नाराज हैं। उन्होंने एक बार फिर कुलगुरु डॉ. रेणु जैन से गुहार लगाई है। कुलगुरु ने कार्यक्रम में संशोधन होने से मना कर दिया। इस पर शोधार्थी विश्वविद्यालय पर दबाव बना रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया कि राष्ट्रपति लगभग 160 पीएचडी छात्रों को डिग्री प्रदान नहीं कर पाएंगे, जिन्होंने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराया था।

यह 160 शोधार्थी अड़े हुए हैं और वे चाहते हैं कि राष्ट्रपति ही उन्हें उपाधि दे लेकिन समय की कमी की वजह से राष्ट्रपति सिर्फ 46 शोधार्थी को ही मेडल देंगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल गोल्ड और सिल्वर मेडल वाले छात्रों को ही पदक प्रदान की जाएंगे। कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति कार्यालय से 1 घंटे 10 मिनट की अनुमति प्रदान की गई है। जिसमें सभी को उपाधि दी जाना संभव नहीं है।

बुधवार को तय हुआ कि दीक्षांत समारोह में 46 छात्रों को राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण और रजत पदक दिए जाएंगे हैं। वहीं 160 पीएचडी छात्रों को राष्ट्रपति के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद कुलपति डॉ. रेणु जैन इन छात्रों को डिग्री देंगी। डीएवीवी में होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रितों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। मोबाइल से फोटो या वीडियो लेने पर पाबंदी रहेगी। पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा मानकों से गुजरने के बाद ही कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें