📅 Sunday, 25 October 2026 | 01:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : विशाल स्वर्ण रथ शोभायात्रा मे भक्ति से झूमे समाजजन

📅 21 April 2024, 11:50 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : विशाल स्वर्ण रथ शोभायात्रा मे भक्ति से झूमे समाजजन
Indore news : विशाल स्वर्ण रथ शोभायात्रा मे भक्ति से झूमे समाजजन

इंदौर. भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर संयोगितागंज दिगंबर जैन समाज छावनी द्वारा श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक से श्री महावीर जन्म कल्याणक तक 20 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

मंत्री देवेंद्र सेठी, मीडिया प्रभारी  एमके जैन एवं प्रमुख संयोजक नरेश जैन (आर्टस् टेम्पल) ने पालीवाल वाणी को बताया कि महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर प्रभात फेरी पंचायती मंदिर से छावनी चौराहा, जावरा कम्पाउण्ड होते हुए नेहरू स्टेडियम स्थित कीर्ति स्तंभ पहुंच कर भगवान महावीर की कीर्ति एवं संदेश का वाचन हुआ. 

पुनः छावनी स्थित श्री अनन्तनाथ जिनालय एवं दिगंबर जैन पंचायती मंदिर परिसर में भगवान महावीर की प्रतिमा पर शांति धारा एवं जन्माभिषेक श्रावकों द्वारा किये गये. श्री अनंतनाथ जिनालय से विशाल स्वर्ण रथयात्रा प्रारंभ हुई. रथ पर सारथी के रूप में कैलाश वेद एवं सौधर्म इन्द्र के रूप में शीलकुमार जैन एवं खजांची के रूप में विराजमान हुये.

स्वर्ण रथ शोभायात्रा आरएनटी मार्ग मधुमिलन चौराहा, छोटी ग्वालटोली, जंवरी बाग नसिया, श्रद्धानंद मार्ग होते हुए पंचायती मंदिर पहुंचकर ध्वजारोहण एवं जन्माभिषेक हुए, छावनी चौराहे पर शोभायात्रा में सम्मिलित श्रावक श्राविकाओं का स्वागत छावनी खेरची व्यापारी संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला सचिव एम के जैन के नेतृत्व में किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें