📅 Tuesday, 27 October 2026 | 04:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹198,000 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : रिटायरमेंट नहीं, यह है आपकी नई पारी की शुरुआत : इंदौर पुलिस द्वारा अपने साथी अधिकारियों को विदाई

📅 02 June 2023, 08:30 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : रिटायरमेंट नहीं, यह है आपकी नई पारी की शुरुआत : इंदौर पुलिस द्वारा अपने साथी अधिकारियों को विदाई
Indore News : रिटायरमेंट नहीं, यह है आपकी नई पारी की शुरुआत : इंदौर पुलिस द्वारा अपने साथी अधिकारियों को विदाई

इंदौर :

पुलिस में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इन्दौर पुलिस के 06 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह पलासिया चौराहे स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। 

श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री मकरंद देऊस्कर एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इन्दौर श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटिल की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण-सहायक पुलिस आयुक्त श्री अजीत तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक श्री कैलाश नारायण पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक श्री जय प्रताप कुशवाह, सहायक उपनिरीक्षक श्री आल्हा सिंह, सहायक उपनिरीक्षक श्री बाबूलाल, प्रधान आरक्षक श्री उमेश सिंह चौहान व उनके परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान  पुलिस उपायुक्त मुख्यालय इंदौर व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्री जगदीश डावर ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है।  सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ गुजारें।

साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी को ये आश्वासन भी दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। 

उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया गया । अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भाव विभोर हो विदाई ली। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें