📅 Monday, 28 September 2026 | 04:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा 13 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न

📅 08 June 2023, 12:56 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा 13 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न
indore news : ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा 13 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न

इंदौर :

ब्राह्मण सेवा संगठन राजेन्द्र नगर ईकाई के तत्वावधान में पाणीनि संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी के सानिध्य में 13 बटुकों का निःशुल्क उपनयन संस्कार आचार्य पं. महेश शर्मा एवं पं. संजय दुबे के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। 

संगठन के संयोजक पं. हेमंत तिवारी एवं पं. रविशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में शास्त्रोक्त विधि से बटुकों का 11 विद्वानों द्वारा उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पं. विजय आयाचित, पं. खेमराज तिवारी, पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं पत्रकार पं. विजय अड़ीचवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बटुकों का हेमाद्रि संकल्प, दशविद स्नान, पंचागकर्म एवं शास्त्रोक्त विधियां भी संपन्न कराई गई। 

अतिथियों का स्वागत पं. कमलेश पाठक, संदीप कश्यप, डी.एन. पंचोली, संजय मिश्रा, सरोज कौशिक, संजीव शर्मा एवं मनोज शर्मा ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह नरेन्द्र शर्मा, अमित अग्रवाल, लोकेश भार्गव एवं हर्षल तिवारी ने भेंट किए। संचालन पं. हेमंत तिवारी ने किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें