इंदौर ने बनाया एक और रिकॉर्ड, हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के अंतर्गत 50,000 से ज्यादा युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट
इंदौर.
इंदौर के नागरिकों को बीमार होने से बचाने के लिए हेल्थ ऑफ इंदौर के रूप में विश्व का सबसे बड़ा प्रीवेंटिव अभियान चलाया गया है। इसके अंतर्गत पिछले दो सालों में ढाई लाख से ज्यादा लोगों के 28 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।
इस अभियान का फोकस अब युवाओं पर है और युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए पिछले दो दिनों में 50,000 से ज्यादा युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए गए हैं। गुरुवार और शुक्रवार को शहर के विभिन्न कॉलेजों यूनिवर्सिटीज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कैंप लगाकर ब्लड टेस्ट किए गए। यहां आम नागरिकों के भी ब्लड टेस्ट हुए हैं। दोपहर 4:00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 57,000 से अधिक लोगों के ब्लड टेस्ट हुए हैं जिसमें से 50,000 से ज्यादा टेस्ट युवाओं के हुए हैं।
लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाने के लिए टेस्ट
14 सितंबर, शनिवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जारी होगी रिपोर्ट
मोहता भवन, जंजीरवाला चौराहा पर होगा कार्यक्रम
शाम 4:00 बजे होगा कार्यक्रम
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश