📅 Monday, 28 September 2026 | 09:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,965.40 ▼ -175.10 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर कोरोना अपडेट : संक्रमित मरीजों ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई : फिर हुआ 200 पार आंकड़ा

📅 16 August 2020, 01:15 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना अपडेट : संक्रमित मरीजों ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई : फिर हुआ 200 पार आंकड़ा
इंदौर कोरोना अपडेट : संक्रमित मरीजों ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई : फिर हुआ 200 पार आंकड़ा

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 15 अगस्त 2020 शनिवार को इंदौर में 214 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 17 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2995 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 3855 रही। जिनमें से कुल 3624 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 9804 हो गई है। कल किसी की मौत नहीं हुई। कल तक कुल 342 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 32 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 6278 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 25 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 5805 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 175649 हो गई हैं। प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों के बीच इंदौर और उसके आस-पास गांव की जनता ज्यादा संक्रमित हो रही है। बाजारों में बिना मतलब की भीड़ प्रशासक को चिंता में डाल रही है। अब नेता जी मौन रहकर इंदौर वासियों को बेहाल छोड़ दिया। कई जगहों पर धार्मिक काम धर्मशाला में आयोजित हो रहे है, वही अंतिम यात्रा में लोगों की बढ़ती भीड़ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा फैला रही हैं। इंदौर में तेजी से फैल रहा संक्रमित वायरस से हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन अपनी और से तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहा है लेकिन लापरवाही जनता की ओर से दिखाई दे रही है, जिसके चलते तेजी से इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details…  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें