indore Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई FIR दर्ज
इंदौर :
इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधव गोलवलकर को लेकर ट्वीट किया था. एडवोकेट राजेश जोशी ने देर रात तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज की थी. एडवोकेट की शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में गोलवलकर को दलित और मुस्लिम का विरोधी बताया गया था, जो अनर्गल और झूठा है.
इंदौर के तुकोगंज थाने में शनिवार रात 11.30 बजे FIR कराते हुए एडवोकेट राजेश जोशी ने कहा कि दिग्विजय ने अपनी पोस्ट में गोलवलकर को मुस्लिम और दलित विरोधी बताया है। यह जानकारी झूठी है। जिस आधार पर पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 153 ए, 469 ,500,505 आइपीसी के तहत् अपराध क्रमांक 311 /23 दिनांक 8/7/23 को दर्ज किया गया.
ये था दिग्विजय सिंह का ट्वीट

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका