इंदौर
पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव में श्री भुरालाल व्यास अध्यक्ष-भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय निर्वाचित-नवीन प्रबंधकार्यकारिणी के पदो पर चुनाव हुए संपन्न
sunil paliwal-Anil Bagora
सुनील पालीवाल
अनिल बागोरा-शुभम व्यास, पुलकित पुरोहित-वासुदेव पुरोहित
इंदौर.
पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव में वोटिंग में हुआ बम्पर मतदान होने के बाद दोनों पैनल के उम्मीद्ववारों ने खुब किला लड़ाया, जिसमें श्री भुरालाल जी व्यास ने अपने प्रतिद्वंदी श्री लक्ष्मीनारायण जी बागोरा को पराजित कर चुनाव जीत लिया. चुनाव जीतने के बाद पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के भीष्म पितामह बन गए. पहले दौर में जीत का शंखनाद बजाया की अंत तक आगे ही रहे. वहीं भवन मंत्री के पद पर पूर्व में एक वोट से पराजित होने वाले प्रत्याक्षी श्री मुकेश जी उपाध्याय ने हार का बदला लेते हुए श्री जितेन्द्र जोशी को हारा कर लिया. मुकाबला कड़ा रहा, मगर इस जीत ने बता दिया कि अहंकार काम नहीं आता, मिलनसार से ही मतदाताओं का दिल जीता जाता हैं.
पालीवाल वाणी के मीडिया साथी श्री महेश प्रेमनारायण जी जोशी ने कार्यकारिणी के पद पर निर्वाचित कर विरोधियों का मुंह बंद कर दिया. तमाम कायस लगाए जा रहे थे, ठीक चुनाव के नतीजे वैसे ही आए. खबर लिखे जाने तक भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण जी पुरोहित ने शानदार जीत हासिल की. वहीं कोषमंत्री के पद पर श्री ओम राजू जी दवे ने पूर्व कोषमंत्री श्री शिवलाल जी पुरोहित को हराकर सबको चकित कर दिया. कश्माकश चुनाव शिक्षमंत्री के पद पर रहे, श्री सुरेश जी दवे ने शिक्षामंत्री के पद पर निर्वाचित होकर उन्होंने श्री पुरूषोत्म जी बागोरा को पराजित किया, लेकिन बागोरा ने अंत तक कड़ा मुकाबला करके चुनाव को बेहद ही रोमांचकारी बना दिया...उसके लिए उन्हें भी बधाई. उत्सव मंत्री के पद पर श्री जमनालाल जी व्यास ने श्री सोहन जी पुरोहित को पराजित कर चुनाव जीत लिया हैं. शेष के परिणाम आने पर अपडेट दी जाएगी.
प्रबंधकार्यकारिणी के पदो पर मिली जानकारी के अनुसार श्री राजू बंशीलाल जी जोशी, श्री ओमप्रकाश जी जोशी, श्री मुकेश गोपीलाल जी व्यास चुनाव जीत गए हैं.

पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा ने बताया है कि कुल 1349 वोट में से कुल 1137 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया पर रोक लगाई. उसके बाद भी मीडिया ने अपना फर्ज शानदार तरीके से निभा कर समाजजनों को पल-पल की खबर पालीवाल वाणी के पत्रकारों ने ईमानदारी पूर्वक पहुंचाई, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.





