📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,300.42 ▼ -338.28 (-0.47%) • निफ्टी 50: 22,462.00 ▼ -141.05 (-0.62%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री को रोटरी की मानद सदस्यता

📅 03 August 2023, 01:55 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री को रोटरी की मानद सदस्यता
प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री को रोटरी की मानद सदस्यता

इंदौर :

रोटरी क्लब आफ कोलकाता महानगर ने प्रख्यात भागवत भूषण, मानस राजहंस, बाल व्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री (वृंदावन) को सर्वसम्मति से रोटरी क्लब का मानद सदस्य मनोनीत किया है। रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसीडेंट शेखर मेहता ने डॉ. शास्त्री को रोटरी पिन एवं उत्तरीय से सम्मानित किया। रोटरी क्लब आफ कोलकाता महानगर की प्रेसीडेंट श्रीमती ज्योति महिपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र  और स्वास्थ्य प्रशिक्षक रीतेश बावरी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इंदौर महानगर अग्रवाल समाज के राजेश कुंजीलाल गोयल ने पालीवाल वाणी को बताया कि डॉ. शास्त्री का इंदौर से गहरा नाता है और अब तक अनेकों बार उनके सानिध्य में भागवत ज्ञान यज्ञ  के अनुष्ठान हो चुके हैं। कोलकाता में आयोजित इस समारोह में रोटरी क्लब के संदीप बागरेचा, राजकिशोर सीमा सोमानी, विनोद महिपाल, उत्तम शालिनी बागड़िया, संजय दुग्गड़, कविता भालोटिया, प्रदीप अग्रवाल, उषा अग्रवाल, श्याम-रेणु मोदी विक्रम दुग्गड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें