📅 Monday, 28 September 2026 | 09:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,173.79 ▼ -721.95 (-0.98%) • निफ्टी 50: 22,868.00 ▼ -272.50 (-1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

हेड कांस्टेबल ने घर की गैलरी में फांसी लगाकर जान दी

📅 30 May 2022, 01:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हेड कांस्टेबल ने घर की गैलरी में फांसी लगाकर जान दी
हेड कांस्टेबल ने घर की गैलरी में फांसी लगाकर जान दी

इंदौर : एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी. वह पिछले छह माह से ट्रैफिक में अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जाता है कि सुबह वह घर के बाहर घूम रहे थे. इसके बाद उन्होंने घर में जाकर फांसी लगा ली. सूचना के बाद स्टाफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है. तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना जोशी मोहल्ले की है.

यहां रहने वाले 50 वर्षीय रामकुमार मिश्रा ने अपने घर की गैलरी में फांसी लगाकर जान दे दी. लोगों ने सुबह उन्हें देखा तो बेटे ऋषभ को जगाया. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मिश्रा वर्तमान में ट्रैफिक थाने में पदस्थ थे. उनका एक बेटा और बेटी है. बेटा पढ़ाई कर रहा है. जबकि बेटी की शादी हो चुकी है. पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. जिसमें मिश्रा सुबह पांच बजे टहलने के लिए घर से बाहर जाते दिखाई दिए है. फिलहाल पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें