इंदौर

मध्य प्रदेश राज्यपाल द्वारा पालीवाल ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति डॉ. सविता व्यास सम्मानित

sunil paliwal-Anil paliwal
मध्य प्रदेश राज्यपाल द्वारा पालीवाल ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति डॉ. सविता व्यास सम्मानित
मध्य प्रदेश राज्यपाल द्वारा पालीवाल ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति डॉ. सविता व्यास सम्मानित

इंदौर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के लिए आज अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि हमारे समाज के उघोगपति, भामाशाह, वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण प्रताप जी व्यास व श्रीमती नर्मदा व्यास जी निज निवास नारायण बाग, इंदौर मध्य प्रदेश (ग्राम. खांखला) की सुपुत्री डॉक्टर सविता व्यास को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली द्वारा तैयार तकनीकी पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष के स्नातक एवं डिप्लोमा स्तर की पुस्तकों के हिंदी भाषा में अनुवाद कार्य के समन्वयक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी द्वारा सम्मानित किया गया. जिस समय डॉक्टर सविता व्यास सम्मानित हो रही थी, उस समय माँ अहिल्या की नगरी इंदौर निवासी भी गौरवान्वित हो रहे थे. सब और एक ही चर्चा थी कि इंदौर की बेटी ने इंदौर को एक बार फिर गौरवान्वित कर दिया.

उक्त कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एवं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 3 अगस्त 2022 को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रो. एम. पी. पुनिया उपाध्यक्ष अभातशिप नई दिल्ली, प्रो. राजीव कुमार सदस्य सचिव अभातशिप नई दिल्ली एवं प्रो. सुनील कुमार माननीय कुलपति राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल भी मौजूद थे.

डॉक्टर सविता लक्ष्मीनारायण जी व्यास ने स्नातक एवं डिप्लोमा स्तर की प्रथम वर्ष की कुल 20 पुस्तकों के अनुवाद, समीक्षा एवं डिज़ाइन के समन्वय के कार्य को तीन माह की अल्पावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण किया साथ ही “Environmental Science“ पुस्तक का हिंदी भाषा में अनुवाद भी किया हैं. ।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (AICTE-2020) के अंतर्गत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की पुस्तकें तैयार कर उनका 12 भारतीय भाषाओं में अनुवाद करवाने की वृहद जिम्मेदारी उठाई गई हैं. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत मातृभाषा में तकनीकी शिक्षा को उपलब्ध करवाने की दिशा में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की और से यह एक महत्वपूर्ण पहल हैं. 

तकनीकी पुस्तकों के हिंदी अनुवाद कार्य की जिम्मेदारी अभातशिप, (AICTE) नई दिल्ली द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (RGPV) भोपाल, मध्य प्रदेश को सौंपी गई. जिसके समन्वय के लिए विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर सविता व्यास जी को नामांकित किया गया था. डॉ. सविता व्यास आरजीपीवी, भोपाल के ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग में प्रोफेसर हैं तथा वर्तमान में निर्देशक के पद पर पदस्थ हैं.

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा दिनांग 15 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में आयोजित छम्च्-कॉन्क्लेव के दौरान भी सविता व्यास को सम्मानित किया गया. सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री एस.जी.एस.आई.टी.एस. (SGSITS) इंदौर से तथा एमटेक की डिग्री दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, दिल्ली से पूर्ण की हैं. साथ ही ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में अपने शोध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की हैं. डॉक्टर सविता लक्ष्मीनारायण जी व्यास सामाजिक कार्यों में सराहनीय भूमिका में सक्रिय हैं. आप श्री श्री रविशंकर जी की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग से भी वरिष्ठ प्रशिक्षक के रूप में विगत 21 वर्षों से संबद्व हैं. 

हार्दिक शुभकामनाएं...

डॉक्टर सविता लक्ष्मीनारायण जी व्यास को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास, मंत्री विजय जोशी, कोषमंत्री शिवलाल पालीवाल एवं पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जोशी, उपाध्यक्ष लता पुरोहित, भाजपा नेता भावना बागोरा, शारदा जोशी, मोनिका व्यास, मीना दवे, दीपा दवे, रीना व्यास, निर्मला बागोरा, संगीता पालीवाल, अनिता व्यास, संगीता जोशी (पालीवाल वाणी-पत्रकार), मीनल जोशी, सुनीता व्यास, पुनम पुरोहित, कांता दवे, पुजा जोशी, किरण बागोरा, गीता जोशी, राधिका दवे, रेखा दवे, शारदा जोशी, कुसुम दवे, हेमलता बागोरा, दमयंती जोशी, लीना पालीवाल, अंजू जोशी, पालीवाल समाज 24 श्रेणी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभावती ओमप्रकाश जोशी, राधा जोशी, मीना जोशी, शारदा जोशी, सुमित्रा जोशी, प्रीति जोशी, दीपिका जोशी, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर से श्रीमती विमला जोशी, शांता जोशी, ममता पुरोहित, योगिता पुरोहित, गोमती जोशी, कमला जोशी, रेखा मेहता (शर्मा), विद्या जोशी, संगीता जोशी (पालीवाल वाणी-पत्रकार), सुनिता जोशी, पूजा जोशी, ममता पानेरी, अर्चना पानेरी, निर्मला जोशी, ज्योति पानेरी, ममता मेहता, स्मिता मेहता, गीता मेहता, कमला मेहता, संतोष जोशी, कांता मेहता, कविता जोशी, संगीता व्यास, सुमित्रा जोशी, ममता पुरोहित, प्रियंका जोशी, कविता मेहता, पुनम जोशी, गोमती जोशी, टीना व्यास, पुजा जोशी, प्रियंका मेहता, पालीवाल समाज 24 श्रेणी मातृशक्ति महिला मंडल लता पालीवाल, तारा जोशी, संतोष जोशी, भाजपा नेत्री सुनीता पालीवाल, प्रतापी जोशी, कला जोशी, माया पुरोहित, धापू पुरोहित, तुलसा जोशी, दया पुरोहित, जानकी जोशी, राजू जोशी, लता जोशी, मांगी पालीवाल, देवा उपाध्याय, सुशीला पुरोहित, गीता त्रिवेदी, ममता उपाध्याय, अन्नु उपाध्याय, लेखा पालीवाल, पुनम पालीवाल, लीला जोशी, अन्नु पुरोहित, हीरा जोशी, कमला पुरोहित, प्रभा जोशी, रीना जोशी, नीतु जोशी, दुर्गा जोशी, अन्नु पुरोहित, वंदना जोशी, बाला जोशी, आशु जोशी, उमा जोशी, संगीता जोशी सहित पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह, चारभुजा पैदल यात्री संघ, श्री चारभुजा भक्त मंड़ल, मेनारिया नवयुवक मंड़ल, मेनारिया महिला मंड़ल, संस्था ब्राह्मण परिवार, संस्था दवे ग्रुप, श्री लक्ष्मीनारायण मंड़ल, श्री सांवरिया रामायण मंडल, जय जगदीश सेवा मंड़ल, पालीवाल जय अंबे ग्रुपएवं सर्वश्री उमेश पुरोहित, पंड़ित अखिलेश जोशी, नितिन जोशी, मनीष जोशी (बंटी) कैलाश पालीवाल, हीरालाल जोशी (पप्पु भैया), पंड़ित भरत पालीवाल (भानू), रोहित पालीवाल, संतोष जोशी, राजू जोशी, निलेश जोशी, दिनेश जोशी, अनिल जोशी, कन्हैयालाल उपाध्याय, प्रवीण जोशी (रूद्व), रवि जोशी, अंबालाल जोशी, हीरालाल पालीवाल सहित विभिन्न संगठनों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उक्त जानकारी युवा समाजसेवी श्री जयेश व्यास ने पालीवाल वाणी को दी.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News