📅 Monday, 28 September 2026 | 02:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

📅 27 February 2023, 10:08 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही
जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

इंदौर. कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के निर्देशानुसार इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव मुदगल के मार्गदर्शन में गत रविवार को रात्रि में गस्त के दौरान जिले के समस्त वृत प्रभारियों व्दारा होटल, ढाबों एवं हाथ भट्टी कच्ची शराब विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 27 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 36(A) एवं (B) के तहत कायम किए गए। उक्त प्रकरणों में देशी मदिरा के 84 पाव, विदेशी मदिरा की 12 बोतल, 18 बीयर की बोतल, 150 किलोग्राम महुआ लहान, 23 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 07 किलोग्राम गीली भांग जप्त की गई। जप्त सामग्री की कीमत लगभग 49 हजार 150 रूपये है। आबकारी विभाग व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें