इंदौर
औदुम्बर महिला संगठन इंदौर ने मनाया पर्यावरण दिवस
sunil paliwal
इंदौर। औदुम्बर महिला संगठन इंदौर ने पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष रेखा दुबे, उपाध्यक्ष उमा चौधरी, वंदना चौधरी, सचिव अनीता पाठक, सहसचिव हंसा जोशी, कोषाध्यक्ष अलका दुबे, सहकोषाध्यक्ष ममता पुराणिक, कार्यकारिणी सदस्य ज्योति पंडित, उषा दुबे, अंशु दुबे, हेमलता पुराणिक, गीता उपाध्यक्ष, वंदना चौधरी, मंजू उपाध्यक्ष सहित कई महिला सदस्य मौजूद थी।
औदुम्बर महिला संगठन हर कार्य में आगे
औदुम्बर समाज के समाजसेवी सतीश जोशी, श्री अजय चौधरी ने पालीवाल वाणी को बताया कि औदुम्बर महिला संगठन इंदौर ने कई जगह वृक्षारोपण किया। संगठन ने हर एक सदस्य ने एक-एक पौधे की रखवाली तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली। इन मातृशक्तियो ंने पौधों का अलग-अलग नामकरण भी किया। वही औदुम्बर महिला संगठन इंदौर ने पौधरोपण, दहेज प्रथा, सहित कई सामाजिक कार्य तथा समाज में संस्कारों के प्रति जनजागृति लाने का भी काम कर रही है। इसी कड़ी मे औदुम्बर महिला संगठन इंदौर ने र्प्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जोश ओर खरोश के साथ मनाया।
5 जून 1973 से पर्यावरण दिवस की हुई शुरुआत
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में दुनिया के सभी देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण चेतना और पर्यावरण आंदोलन की शुरुआत इसी सम्मेलन से मानी जाती है। इसमें 119 देशों ने भाग लिया और सभी ने एक ही धरती के सिद्धांत को मान्य करते हुए दस्तखत किए। इसके अगले साल यानि 5 जून 1973 से सभी देशों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-सुनील पालीवाल
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...