डोनाल्ड ट्रंप का दावा फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे : कहा, जीते तो दंगाइयों को कर देंगे माफ
अमेरिका : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 29 जनवरी 2022 शनिवार को कहा कि अगर वह 2024 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए खड़े होते हैं और जीत जाते हैं, तो कैपिटल हिल पर छह जनवरी को हुई हिंसा के आरोपियों को माफ कर देंगे. ट्रंप ने टेक्सास में एक रैली में कहा कि अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं और जीतते हैं, तो वह उन लोगों के साथ उचित व्यवहार करेंगे और अगर इसके लिए क्षमा करने की आवश्यकता होगी तो वह उन्हें क्षमा कर देंगे. हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया किया कि 2020 में जो बाइडन के हाथों मिली हार के बाद वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने संकेत जरूर दे दिया है कि वह चुनाव लड़ने पर विचार जरूर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरोपित दंगाइयों के साथ बहुत बुरा हुआ है और वह इस पर आते ही फैसला लेंगे.
चुनाव में हार के बाद 2021 में छह जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने यूएस कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था. यह हमला 1812 के युद्ध के बाद अमेरिकी संसद पर सबसे बड़ा हमला था. उग्र भीड़ ने वहां मौजूद पुलिस पर हमला किया था. ट्रंप के समर्थक बाइडन की जीत को प्रमाणित करने से रोकने की मांग कर रहे थे. इसके बाद जो बाइडन ने अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति की कुर्सी संभाली थी. इसके बाद दंगे के आरोप में 50 राज्यों में 725 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया था.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारतवंशी नवनीतम पिल्लै को शांति का नोबेल : अगर आप थोड़ी और तालियां बजाएंगे, तो शायद मैं यह पुरस्कार ट्रम्प के साथ बांट लूं- कसा तंज
प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी और भारत का असली बॉस : एलन मस्क : मुकेश अंबानी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर तीखे तंज कसे