दिल्ली

मेरी माटी मेरा देश अमृत महोत्सव के समापन के साथ हम नए संकल्प की शुरुआत कर रहे हैं : प्रधानमंत्री

Paliwalwani
मेरी माटी मेरा देश अमृत महोत्सव के समापन के साथ हम नए संकल्प की शुरुआत कर रहे हैं : प्रधानमंत्री
मेरी माटी मेरा देश अमृत महोत्सव के समापन के साथ हम नए संकल्प की शुरुआत कर रहे हैं : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक डिजिटल प्रदर्शनी देखी। उन्होंने युवाओं के लिए मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) मंच की शुरुआत की और अमृत महोत्सव स्मारक एवं अमृत वाटिका का वर्चुअली शिलान्यास किया। उन्होंने अमृत महोत्सव के दौरान हासिल की गई सफलताओं- चंद्र मिशन, वंदे भारत ट्रेन, देश के विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बारे में बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने मोदी मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में देश को संबोधित करते हुए कहा, “आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बन रहा है। एक तरफ हम जहां आज एक महाउत्सव का समापन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हम एक नए संकल्प का शुभारंभ भी कर रहे हैं। मेरा भारत युवा संगठन 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए काफी बड़ी भूमिका निभाएगा। देश के हर घर-आंगन से जो मिट्टी यहां पहुंची है, वो हमें अपने कर्तव्य भाव की याद दिलाती रहेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिबद्धता आज भी सभी का मार्गदर्शन करती है और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है।

पटेल जयंती पर कर्तव्य पथ ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी

पीएम मोदी ने कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्तव्य पथ ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बन रहा है। 12 मार्च 2021 को गांधी जी की प्ररेणा से साबरमती आश्रम से शुरू हुआ आजादी का अमृत महोत्सव अब 31 अक्तूबर 2023 आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समापन का पल है। आज ये हुजूम एक नया इतिहास बन गया। जैसे दांडी यात्रा शुरू होने के बाद देशवासी उससे जुड़ते गए, वैसे ही आजादी के अमृत महोत्सव ने जनभागीदारी का ऐसा हुजूम देखा कि नया इतिहास बन गया।

75 साल की ये यात्रा समृद्ध भारत के सपने को साकार करने वाला कालखंड बन रहा है।उन्होंने कहा कि आज मेरा युवा भारत संगठन, यानी डल् ठींतंज की नींव रखी गई है। 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा युवा भारत संगठन, बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। भारत के युवा कैसे संगठित होकर हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान है। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान में गांव-गांव, गली-गली से देश के युवा जुड़े।

स्मारक हमेशा इस ऐतिहासिक आयोजन की याद दिलाएगा

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो रहा है। आज आजादी का अमृत महोत्सव एक याद के लिए स्मारक का शिलान्यास भी हुआ है। ये स्मारक आने वाली पीढ़ियों को हमेशा इस ऐतिहासिक आयोजन की याद दिलाएगा।

अमृत महोत्सव को पूरे देश ने जन-जन का उत्सव बना दिया

पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव ने एक प्रकार से इतिहास के छूटे हुए पृष्ठ को भविष्य की पीढ़ियों के लिए जोड़ दिया है। अमृत महोत्सव को पूरे देश ने जन-जन का उत्सव बना दिया था। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता, हर भारतीय की सफलता है। देश के करोड़ों परिवारों को पहली बार ये ऐहसास हुआ है कि उनके परिवार का, उनके गांव का भी आजादी में सक्रिय योगदान था। उसका जिक्र भले ही इतिहास की किताबों में नहीं हुआ, लेकिन अब वो गांव-गांव में बनी स्मारकों में, शिलालेखों में हमेशा के लिए अंकित हो चुका है।

भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया

उन्होंने कहा कि जब नीयत नेक हो, राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि हो तो नतीजे भी उत्तम से उत्तम मिलते हैं। इस अमृत महोत्सव के दौरान भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है।  हमें सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना काल का सफलतापूर्वक मुकाबला किया। इसी दौरान हमने विकसित भारत का रोडमैप बनाया। भारत, दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था बना। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई। इस अमृत महोत्सव के दौरान  कई बड़े अभूतपूर्व कार्य हुए। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश ने राजपथ से कर्तव्य पथ तक का सफर भी तय कर लिया है। हमने गुलामी के भी अनेक प्रतीकों को हटाया।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News