📅 Thursday, 22 October 2026 | 01:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,168.35 ▼ -684.55 (-0.93%) • निफ्टी 50: 22,653.60 ▼ -235.30 (-1.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,600 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास : पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े

📅 03 April 2025, 10:43 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास : पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास : पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े

नई दिल्ली. वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास हो गया। 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर दिया। इस विधेयक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा पूरी होने के बाद वोटिंग करवाई।

इस दौरान बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, वहीं विरोध में 232 वोट पड़े और इस तरह रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया। इससे पहले सदन में गौरव गोगोई, औवैसी समेत कई सदस्यों की ओर से लाए गए संशोधन खारिज हो गए।

वहीं बिल पर चर्चा के दौरान जहां सत्ता पक्ष के सांसदों ने बिल का समर्थन किया तो विपक्षी सांसदों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान कई मौकों पर हंगामा भी देखने को मिला। AIMIM सांसद ओवैसी ने अपनी बात रखने के बाद वक्फ बिल को फाड़ दिया, जिस पर सत्तापक्ष की ओर से सवाल उठाए गए। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इसे असंवैधानिक करार दिया।

ओवैसी ने विधेयक क्यों फाड़ा, जगदंबिका पाल ने उठाए सवाल

वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में चल रही बहस के दौरान कहा कि असदुद्दीन ओवैसी इस विधेयक को असंवैधानिक कहते हैं, लेकिन उन्होंने विधेयक को फाड़कर असंवैधानिक काम किया है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि विधेयक क्यों फाड़ दिया?

ये भारत सरकार का कानून, सभी को स्वीकार करना होगा- शाह

इससे पहले वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह भारत सरकार का कानून है और इसे सभी को स्वीकार करना होगा। अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समाज में भ्रम फैला रहे और मुसलमानों को डराकर उनका वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें