📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

प्रधानमंत्री लाल किले से बोले- अगली बार फिर तिरंगा फहराऊंगा

📅 15 August 2023, 11:52 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रधानमंत्री लाल किले से बोले- अगली बार फिर तिरंगा फहराऊंगा
प्रधानमंत्री लाल किले से बोले- अगली बार फिर तिरंगा फहराऊंगा

नई दिल्ली :

  • 'मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन...', देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला वाक्य था। इससे पहले वे मेरे प्यारे देशवासियों के साथ अपनी स्पीच शुरू करते थे। 90 मिनट यानी डेढ घंटे के भाषण में मोदी ने इस बार मेरे परिवारजन शब्द का 48 बार जिक्र किया।

  • प्रधानमंत्री ने लाल किले पर 10वीं बार झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में देशवासियों को बधाई दी। PM ने मणिपुर हिंसा, रिफॉर्म्स पर बात की। साथ ही अपनी सरकार के काम का 10 साल का हिसाब दिया। उन्होंने राजनीति से तीन बुराइयों परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति की अपील भी की।

    PM ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा, '2047 में देश जब स्वतंत्रता के 100 साल का जश्न मनाए तो हमारे देश का तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान के साथ लहराए। इसके लिए आने वाले 5 साल को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और दावा किया कि लाल किले पर 2024 में वे ही तिरंगा फहराएंगे।'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले पर अगली बार फिर तिरंगा फहराऊंगा वाले बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- अगले साल मोदी अपने घर पर झंडा फहराएंगे। वे आज भी अहंकार दिखा रहे हैं, तो देश निर्माण कैसे करेंगे।

    दरअसल, PM ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा, '2047 में देश जब स्वतंत्रता के 100 साल का जश्न मनाए तो हमारे देश का तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान के साथ लहराए। इसके लिए आने वाले 5 साल को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और दावा किया कि लाल किले पर 2024 में वे ही तिरंगा फहराएंगे।'

    PM ने अपनी स्पीच की शुरुआत परिवारजन से तो की, लेकिन उन्होंने परिवारवाद के जिक्र के साथ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को भी लपेट लिया।

    उधर, RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव ने भी खड़गे की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि PM मोदी अगली बार झंडा नहीं फहराएंगे। इस बार अंतिम है। अगले बार हम आने वाले हैं।

    मोदी ने देशवासियों को 3 गारंटी भी दीं। पहली- 5 साल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। 17 सितंबर को विश्वकर्मा योजना शुरू करने का ऐलान किया।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें