📅 Thursday, 22 October 2026 | 03:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,321.49 ▼ -531.41 (-0.72%) • निफ्टी 50: 22,645.75 ▼ -243.15 (-1.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

सोनिया गांधी आज करेगी ’इंदिरा भवन’ का उद्घाटन

📅 15 January 2025, 10:11 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोनिया गांधी आज करेगी ’इंदिरा भवन’ का उद्घाटन
सोनिया गांधी आज करेगी ’इंदिरा भवन’ का उद्घाटन

नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी 2025 को पार्टी के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन करेंगी.पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय 24अकबर रोड था. कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन है, जो 9-A कोटला मार्ग पर स्थित है. कांग्रेस के नए मुख्यालय का 15 जनवरी की सुबह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी उद्घाटन करेंगी.

इसके लिए सुबह साढ़े 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे.  रिपोर्ट के मुताबिक, नए दफ्तर का ताना-बाना प्रियंका गांधी ने बुना है. आर्किटेक्ट के साथ मिलकर इस दफ्तर को अंतिम रूप देने में प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका है. नक्शे को अंतिम रूप देने से लेकर, रंग-रोगन, तस्वीरें, पर्दे और फर्नीचर तक प्रियंका ने खुद पसंद किए हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने नए ऑफिस में कई पुरानी तस्वीरों को भी जगह दी है.

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, '15 जनवरी, 2025 को सुबह 10 बजे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी जी नए एआईसीसी मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन करेंगी. इसका निर्माण कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था.'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें