भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया. आडवाणी को इस साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया. फिलहाल एम्स के जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की
निगरानी में आडवाणी को रखा गया है. पूर्व उप प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्यों के मुताबिक, उन्हें चेक अप के लिए एम्स ले जाया गया है. फिलहाल लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत ठीक है. लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था.
इस साल फरवरी में भारत रत्न के लिए सम्मानित किए जाने के ऐलान के बाद बुजुर्ग नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर से जारी बयान में कहा गया था, मैं सम्मान के साथ भारत रत्न स्वीकार करता हूं. ये महज मेरा नहीं उन विचारों और सिद्धांतों का सम्मान है जिनका हमने जीवन भर पालन किया. पीएम मोदी ने आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर कहा कि आडवाणी ने राष्ट्र सेवा में अपना पूरा जीवन खपा दिया. देश राष्ट्र सेवा को कभी नहीं भूलता. उनका देश सेवा में योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय रहा है.
कैसी है तबीयत?
लाल कृष्ण आडवाणी के परिवार ने उनकी हालत को लेकर अपडेट जारी किया है. आडवाणी के परिवार ने बताया है कि फिलहाल आडवाणी जी की तबियत ठीक है. उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. आपको बता दें कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हो चुके हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त