📅 Sunday, 27 September 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
दिल्ली

लालु प्रसाद का संदेश लेकर आरजेडी नेता श्याम रजक मिले चिराग पासवान से

📅 11 July 2021, 02:14 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लालु प्रसाद का संदेश लेकर आरजेडी नेता श्याम रजक मिले चिराग पासवान से
लालु प्रसाद का संदेश लेकर आरजेडी नेता श्याम रजक मिले चिराग पासवान से

नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट  ने जिस तरीके से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में मचे विवाद को लेकर चिराग पासवान की याचिका को खारिज किया था उसके बाद अपनी लीगल टीम से विमर्श करने के लिए चिराग दिल्ली रवाना हो गए थे. चिराग के दिल्ली पहुंचते ही आरजेडी नेता श्याम रजक जो पहले से ही वहां मौजूद थे, उन्होंने शनिवार की रात चिराग से उनके आवास पर मुलाकात की जिसके बाद बिहार की राजनीतिक गलियारे में इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या श्याम रजक तेजस्वी यादव या फिर लालू प्रसाद का कोई संदेश लेकर चिराग से मिले...! बता दें कि शुक्रवार को श्याम रजक ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से दिल्ली में मुलाकात की थी. यहां यह जानना बेहद जरूरी है कि लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद पहली बार आरजेडी के किसी बड़े नेता ने चिराग पासवान से मुलाकात की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें