दिल्ली में जल्द खत्म होगी कोरोना को लेकर लगी पाबंदियां...!
दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगे कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को जल्द खत्म किया जा सकता है. इस बात के संकेत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम कोरोना संबंधी पाबंदियों को दूर करेंगे और आप लोगों के जीवन को सामान्य बनाने की कोशिश करेंगे.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए. आज यह करीब 10 फीसदी है जबकि 15 जनवरी 2022 के करीब यह 30 फीसदी तक जा पहुंचा था. सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि लगातार वैक्सीनेशन तेज गति के साथ चल रहा है.
गणतंत्र दिवस समारोह : दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के नाम संबोधन में कहा कि देश में तीसरी और दिल्ली में 5 वीं कोरोना की लहर है. देश में यह वायरस विदेश से आया. उन्होंने कहा कि फ्लाइट दिल्ली के एयरपोर्ट पर आती है, जिस कारण कोई भी नया वेरिएंट दिल्ली में सबसे पहले आता है. केजरीवाल ने कहा कि हम पांचवी लहर से जूझ रहे हैं. ओमिक्रोन की यह लहर तेजी से फैलता है लेकिन माइल्ड है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका