गायत्री शक्तिपीठ पर विशाल कन्या भोजन तथा भण्डारा आयोजित
कन्नौद रिपोर्टर-विनोद भूतडा
कन्नौद में गायत्री शक्ति पीठ पर विशाल कन्या भोजन तथा भण्डारे का आयोजन परंपरागत रूप से किया गया. यहां कार्यकम मे विशेष रूप से गायत्री परिवार के उप जोन समन्वयक श्री महेश केवट तथा जिला समंवयक बी एल खंडेलवाल भी उपस्थित रहे. गायत्री परिवार के ट्रस्ट का गठन भी उनके मार्गदर्शन मे किया. जिसमे प्रमुख ट्रस्टी श्री राजेन्द्र शर्मा तथा छ अन्य सदस्य रहेंगे.
माता गायत्री के मंत्रोच्चार के साथ अतिथियो ने अन्य धार्मिक गतिविधियो पर विस्त्रत रूप से बताया. अतिथियो का अभिनंदन अभिभाषक श्री देवेंद्र पालीवाल समाज सेवी श्री जगदीश मालवीय ने किया संचालन सेवा निवत्त शिक्षक श्री हरि प्रसाद पाण्डे ने किया.
यहां कन्या भोजन (भण्डारा) में बडी संख्या में कन्या तथा श्रद्धालुओ ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर के महंत श्री प्रकाश कुंडल महाराज ने सभी कार्यकृम मां गायत्री की कृपा से सफलता पूर्वक संपन्न होने पर आभार मानते हुए कहा कि मां गायत्री की कृपा से हम सब आनंद में है तथा मंदिर मे होने वाले सभी आयोजन मे जो एकता दिखाई देती है प्रशंसनीय है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी : तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित
जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान छोड़ गए कलेक्टर ऋतुराज सिंह, क्या जनसेवा की यह कार्यशैली राजनीति की भेंट चढ़ गई...!
शरद पूर्णिमा पर सजा केसरियो गरबो, मातृशक्ति के सम्मान में झुका समाज : पालीवाल मातृशक्ति को मिली निःशुल्क पावागढ यात्रा की सौगात