📅 Thursday, 29 October 2026 | 08:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,700 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

पीएम मोदी ने संत समाज से की कुंभ को समाप्त करने की अपील, टि्वटर पर दी जानकारी

📅 17 April 2021, 11:56 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पीएम मोदी ने संत समाज से की कुंभ को समाप्त करने की अपील, टि्वटर पर दी जानकारी
पीएम मोदी ने संत समाज से की कुंभ को समाप्त करने की अपील, टि्वटर पर दी जानकारी

नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत समाज से हरिद्वार में चल रहे कुंभ को समाप्त कर इसे प्रतीकात्मक रखने की अपील की है।

मोदी ने शनिवार को जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात करने के बाद ट्वीट कर कुंभ के समाप्त होने के संकेत दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने भी ट्वीट कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं। जीवन की रक्षा महत पुण्य है। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएँ एवं नियमों का निर्वहन करें।

गौरतलब है कि हरिद्वार में चल रहे कुंभ में साधु-संतों के अलावा हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं जिसके कारण कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। कुंभ में कई साधु कोरोना से संक्रमित भी पाए गए हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें