📅 Thursday, 22 October 2026 | 05:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹206,700 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

📅 04 July 2024, 12:56 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नयी दिल्ली. दो जुलाई (भाषा) अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की बैठक मंगलवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत 24 जून को हुई थी।

नई दिल्ली । लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज नेता सदन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने मणिपुर के एक सांसद को समय नहीं दिए जाने पर हंगामा किया।

प्रधानमंत्री के अभिभाषण के दौरान शोर शराबे के खिलाफ रक्षा मंत्री ने विपक्ष के कृत्य की भर्त्सना करते का प्रस्ताव रखा, जिसका गृह मंत्री ने अनुमोदन किया और बाद में सदन ने इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें