📅 Friday, 30 October 2026 | 11:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Kanwar Yatra 2022 : गृह मंत्रालय का राज्य सरकारों को सुरक्षा कड़ी करने के कड़े निर्देश

📅 15 July 2022, 08:55 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Kanwar Yatra 2022 : गृह मंत्रालय का राज्य सरकारों को सुरक्षा कड़ी करने के कड़े निर्देश
Kanwar Yatra 2022 : गृह मंत्रालय का राज्य सरकारों को सुरक्षा कड़ी करने के कड़े निर्देश

नई दिल्ली : कावड़ यात्रा को लेकर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाजरी इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर जारी हुई है. सूत्रों के मुताबिक कावड़ यात्रा के दौरान कट्टरपंथियों से खतरे का अंदेशा है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों को कावड़ यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिए हैं. इसमें राज्य सरकारों से कहा गया है कि कावड़ यात्रा को लेकर किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए जाए.

सुरक्षा कड़े करने के निर्देश : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों को कावड़ यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिए हैं. रेलवे बोर्ड को भी ट्रेनों में खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. जिसको लेकर राज्य सरकारों ने भी अपनी कमर कस ली है.

कांवड़ा यात्रा शुरू : आपको बता दें कि, 15 जुलाई 2022 से श्रावण माह शुरू होते ही देशभर में शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है. अलग-अलग राज्यों में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कई सुविधाओं के साथ सुरक्षा इंतजाम भी पुख्ता किए गए हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने कट्टरपंथी तत्वों से खतरे की आशंका जताते हुए राज्य सरकारों को कांवड़ियों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं.

श्रावण माह में भक्त पवित्र नदियों का जल कंधे पर रखे कांवड़ में लेकर भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचते हैं और उनका जलाभिषेक करते हैं. जिसके बाद कांवड़ यात्रा को समाप्त किया जाता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें