📅 Wednesday, 28 October 2026 | 06:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,290 • 🥈 चांदी (1kg): ₹202,400 • 🌤️ उज्जैन: 19°C (हल्के बादल)
दिल्ली

Indian Railways: जल्द ही पोस्ट ऑफिस से मिलेगी ट्रेन की कन्फर्म टिकट

📅 09 January 2022, 04:28 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indian Railways: जल्द ही पोस्ट ऑफिस से मिलेगी ट्रेन की कन्फर्म टिकट
Indian Railways: जल्द ही पोस्ट ऑफिस से मिलेगी ट्रेन की कन्फर्म टिकट

नई दिल्ली: Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है. अब आपको ऑफलाइन टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन जाकर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस (Post Office) जाकर भी रेल टिकट बुक कर सकते हैं. दरअसल, इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधाएं और उनकी जरूरतों को देखते हुए पोस्ट ऑफिस से भी रेल टिकट बुकिंग की सुविधा दी है.

इस खास सुविधा के लिए रेलवे की टिकट बुकिंग देखने वाली कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने पहल की है. आपको बता दें कि यह सुविधा रेलवे की आधुनिकीकरण योजना का हिस्सा है जिसके तहत रेलवे पोस्टल डिपार्टमेंट के सहयोग से पोस्ट ऑफिस में ट्रेन आरक्षण की सुविधा शुरू कर रहा है.

रेलवे की जबरदस्त पहल 

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस खास सुविधा के तहत शुरुआत अभी उत्तर प्रदेश से की जा रही है जहां लगभग 9147 डाकघरों में टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इससे लोगों का बहुत समय बचेगा क्योंकि उन्हें अपनी ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन या उनके एजेंटों के पास नहीं जाना पड़ेगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में IRCTC की इस नई सुविधा को लॉन्च किया.

जानिए किसे मिलेगी यह सुविधा 

आपको बता दें कि रेलवे की इस खास सर्विस से सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीणों को होगा. दरअसल, दूर-दराज के गांवों और रिमोट लोकेशन में रहने वाले लोगों को भी रिजर्वेशन कराने में सुविधा होगी. कोई भी आसानी से अपने पास के पोस्ट ऑफिस से अपना टिकट प्राप्त कर सकेंगे. पहले यात्रियों को ऑफलाइन टिकट के लिए स्टेशन जाकर लंबी कतार में खड़े होना पड़ता था. 

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री ने राज्य की राजधानी में स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में गोमती नगर रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित दूसरे प्रवेश द्वार सहित टर्मिनल सुविधाओं और कोचिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. शर्मा ने बताया कि उन्होंने गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस, मैलानी-बिछिया पैसेंजर ट्रेन और कानपुर सेंट्रल-ब्रह्मावर्त मेमू ट्रेन का भी उद्घाटन किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें