Good News : सांसदों की सैलरी में 24% का बंपर इजाफा, भत्ते में भी बढ़ोतरी : शासकीय कर्मचारी मुंह तकाते रहे...
नई दिल्ली. देश के तमाम सांसदों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने जा रही है। इतना ही नहीं, सांसदों के दैनिक भत्ते में भी इजाफा होने जा रहा है। इसके साथ ही, पूर्व सांसदों को मिलने वाली पेंशन में भी बढ़ोतरी होने जा रही है।
सांसदों को फिलहाल हर महीने 1 लाख रुपये की सैलरी मिलती है, जिसे 24 प्रतिशत बढ़ाकर 1.24 लाख रुपये किया जा रहा है। सांसदों को मिलने वाला दैनिक भत्ता भी 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जा रहा है। इसके साथ ही, पूर्व संसदों की मासिक पेंशन को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये किया जा रहा है।
संसदीय कार्य मंत्रालय ने कहा कि सांसदों की सैलरी, दैनिक भत्ते और पूर्व सांसदों की पेंशन में होने वाली ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगी। ये बदलाव संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 द्वारा मिली शक्तियों का इस्तेमाल कर किया गया है और ये इनकम टैक्स एक्ट, 1961 में उल्लिखित लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (Cost Inflation Index) पर आधारित है।
सैलरी, निर्वाचन क्षेत्र और ऑफिस के भत्ते को मिलाकर, मौजूदा सांसदों को अब हर महीने कुल 2,54,000 रुपये की सैलरी मिलेगी। बताते चलें कि सदन के चलने वाले सत्र के दौरान सांसदों को दैनिक भत्ता मिलता है।
डीए बढ़ोतरी का फैसला कब आएगा?
सरकारी कर्मचारियों को भी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार है उम्मीद है कि अब सरकार सांसदों के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को भी तोहफा दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट की अगली बैठक में इसे मंजूरी दे सकती है. मंजूरी मिलने के बाद हुआ डीए जनवरी 2025 से लागू हो जाएगा और कर्मचारियों को अप्रैल महीने का सैलरी मिलने पर जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिल सकता है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त