नूपुर शर्मा, सबा नकवी और नवीन जिंदल समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी डिबेट के दौरान अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की है. इसके साथ ही, पैगंबर मोहम्मद को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और गलत जानकारी देने के खिलाफ आठ अन्य लोगों पर भी एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने इन लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की तरफ से दर्ज दूसरी एफआईआर में बीजेपी के नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी का नाम भी शामिल किया गया है. इसमें शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन का नाम है. दिल्ली पुलिस अब इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी में है.
दिल्ली पुलिस की तरफ से इन सभी के खिलाफ वैमनस्य फैलाने और भड़काने और आपसी भाईचारे में दरार डालने के खिलाफ संलिप्ट रहने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर रविवार को बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए नुपूर शर्मा को प्रथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया, जबकि नवीन जिंदल को पार्टी से निकाल दिया.
विवादित टिप्पणी के बाद जान से मारने की मिल रही धमकी और शिकायत दर्ज कराने के बाद नुपूर शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराई गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया- पैगंबर मोम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद मिल रही जान से मारने की धमकी को लेकर नुपूर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा दी गई.
नुपूर शर्मा ने 27 मई 2022को ट्वीट करते हुए कहा था : दिल्ली पुलिस कमिश्नर... मुझे, मेरी मां, बहन और पिता को जान से मारने, रेप और गला काटने की धमकी दी जा रही है. मैंने दिल्ली पुलिस को भी इस बारे में बता दिया है. मेरे या मेरे परिवार के सदस्य के साथ कुछ भी अप्रिय घटना हो सकती है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!