ऐसी दीवानगी कहीं देखी नहीं फ़िल्म का मुहूर्त संपन्न
मुज़्ज़फ़्फ़रपुर। गोस्वामी फ़िल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘ऐसी दीवानगी कहीं देखी नहीं‘ का मुहूर्त 22 नवंबर 2018 को मुज़्ज़फ़्फ़रपुर में आलिशान तरीके से किया गया। इस फ़िल्म के निर्माता जीतेन्द्र गिरी हैं। फ़िल्म की कहानी खुद इस फ़िल्म के अभिनेता कुमार गौरव ने लिखी हैं। यह फ़िल्म दर्शकों का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही सामाजिक संदेश भी देने का कार्य करेगी। समाज में बढ़ते बलात्कार के घटनाओं और उससे जूझते समाज को केंद्र में रखकर फ़िल्म की कहानी लिखी गयी है। मुहूर्त के मौके पर रणधीर सिंह, अनिल कुशवाहा, डॉ अर्चना सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे। सभी ने गोस्वामी फ़िल्म्स प्रोडक्शन फ़िल्म की पुरी टीम को शुभकामनाएं ओर बधाई दी। इस फ़िल्म में कुमार गौरव और प्रिया सिन्हा के साथ दीपक गोस्वामी, स्वतदीप बब्लू, आनंद राज, मोहन कुमार, राजीव श्रीवास्तव, रवि कौशल इत्यादि कलाकार अभिनय करते दिखेंगे। फ़िल्म की शूटिंग अगले साल फ़रवरी में शुरू की जाएगी।

paliwalwani@Report: Sanjana Singh
पालीवाल वाणी ब्यूरो...✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी : मॉक संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष का अभियान तेज
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे