📅 Wednesday, 30 September 2026 | 11:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,745.52 ▲ +216.45 (+0.30%) • निफ्टी 50: 22,713.80 ▼ -2.40 (-0.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,290 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, बताई वजह : रसोई गैस की कीमतें भारत में ज्यादा नहीं बढ़ीं : हरदीप सिंह पुरी

📅 10 September 2022, 12:53 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, बताई वजह : रसोई गैस की कीमतें भारत में ज्यादा नहीं बढ़ीं : हरदीप सिंह पुरी
कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, बताई वजह : रसोई गैस की कीमतें भारत में ज्यादा नहीं बढ़ीं : हरदीप सिंह पुरी
  • कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए
  • नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की खुदरा दामों में ज्यादा कटौती नहीं करने वाली है। कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए. पुरी ने पत्रकारों के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या पिछले एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए ईंधन की खुदरा कीमत में कमी आ सकती है?

  • विकसित देशों में भी 40 फीसदी तक हुई है वृद्धि : हरदीप सिंह पुरी

  • हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विकसित देशों में भी जुलाई 21 से अगस्त 22 तक ईंधन की कीमतों में लगभग 40% की बेतहाशा वृद्धि देखी गई है लेकिन भारत में 2.12 फीसदी की कमी आई है। हालांकि कंपनिया नुकसान की भरपाई के लिए दाम को बढ़ाने का काम जारी रख सकती है।

  • रसोई गैस की कीमतें भारत में ज्यादा नहीं बढ़ीं

  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, पिछले दो सालों में सऊदी सीपी मूल्य (हमारे आयात बेंचमार्क) में लगभग 303% की वृद्धि हुई है। इसी अवधि के दौरान, भारत में रसोई गैस की कीमत में उस आंकड़े के दसवें हिस्से से भी कम की वृद्धि (28 फीसदी) हुई।

  • अन्य देशों में ज्यादा बढ़ी हैं पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतें

  • पुरी ने कहा कि जुलाई 21 से अगस्त 22 के दौरान सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्रों की गैस की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई है। यूएसए के हेनरी हब में 140% की वृद्धि देखी गई। जेकेएम मार्कर 257 फीसदी, ब्रिटेन एनबीपी में 281 फीसदी और भारत में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में केवल 71% की वृद्धि हुई है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें