📅 Saturday, 31 October 2026 | 12:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

COVID-19: सुप्रीम कोर्ट मे कोरोना विस्फोट 50 फीसदी से ज्यादा स्टाफ पॉजिटिव, घर से होगी सुनवाई

📅 12 April 2021, 01:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
COVID-19: सुप्रीम कोर्ट मे कोरोना विस्फोट 50 फीसदी से ज्यादा स्टाफ पॉजिटिव, घर से होगी सुनवाई
COVID-19: सुप्रीम कोर्ट मे कोरोना विस्फोट 50 फीसदी से ज्यादा स्टाफ पॉजिटिव, घर से होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति दिनोंदिन खतरनाक रूप ले रही है। हर दिन बड़ी संख्‍या में नए कोरोना केस सामने आकर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट का 50 फीसदी स्‍टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सभी सुनवाई अब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से की जाएंगी। सभी जज इस दौरान अब घर से ही काम करेंगे।

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पूरे सुप्रीम कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसमें कोर्ट रूम भी शामिल हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के मामले के बाद विभिन्‍न पीठ अब तय समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी और सुनवाई करेंगी।

वहीं एनडीटीवी के अनुसार एक जज ने इस मामले में जानकारी दी है। जज ने साफतौर पर कहा है क‍ि मेरा अधिकांश स्‍टाफ और क्‍लर्क कोरोना संक्रमित हैं। कुछ जज भी पहले कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन अब वह ठीक हो चुके हैं।

बता दें क‍ि भारत में इन दिनों कोरोना विस्‍फोट हो रहा है। पिछले एक हफ्ते में ही करीब 10 लाख से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं सोमवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 1,68,912 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 904 लोगों की मौत हुई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें