कोरोना संक्रमण : देश भर में 8329 केस, 10 मौतें, महाराष्ट्र में 2922, दिल्ली में 795 नए मामले
दिल्ली : देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। दिल्ली एवं महाराष्ट्र में नए मामलों में तेजी आई है। 103 बाद पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 8,329 नए मामले मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है, जिसमें पांच मौतें अकेले केरल से हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 घंटों में 795 मामले सामने आए। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वक्त में मामलों में हो रही बढ़ोतरी से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश में कोरोना का कोई नया चिंताजनक वैरिएंट नहीं मिला है। मामलों में यह बढ़ोतरी कुछ ही जिलों तक सीमित है।
मुंबई में बढ़े सक्रिय केस
हाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2922 नए मामले सामने आए हैं। कई महीनों के बाद मुंबई में एक्टिव केस बढ़कर 10,047 हो गए हैं। मुंबई में शनिवार को कोरोना के 1,745 नए मामले सामने आए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी तेज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 795 नए केस सामने आए जबकि किसी की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में पाजिटिविटी रेट में भी बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में पाजिटिविटी रेट 4.11 फीसद दर्ज किया गया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका