📅 Thursday, 22 October 2026 | 09:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,709.69 ▼ -143.21 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,630.25 ▼ -181.10 (-0.79%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कोचिंग सेंटरों की बढ़ती संख्या पर केंद्र गंभीर : संस्थानों की जांच संसद की स्थायी समिति करेगी

📅 27 November 2025, 02:16 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोचिंग सेंटरों की बढ़ती संख्या पर केंद्र गंभीर : संस्थानों की जांच संसद की स्थायी समिति करेगी
कोचिंग सेंटरों की बढ़ती संख्या पर केंद्र गंभीर : संस्थानों की जांच संसद की स्थायी समिति करेगी

नई दिल्ली. देश भर में लगातार कोचिंग सेंटरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तेजी से बढ़ रहे कोचिंग सेंटरों को लेकर केंद्र सरकार गम्भीर है। इन कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं को लेकर बुरी खबरें भी अक्सर मिलती रहती है।

संसद में भी अनेक बार इन संस्थानो को लेकर सदस्यों ने गम्भीर सवाल उठाए है। अनेक राज्यों ने तो इनको लेकर अपने अपने राज्यों में कठोर कानून भी बनाये हुए है। उसके बाद भी दुर्घटनाएं रुक नहीं रही है।

 अब केंद्र सरकार इस मामले पर गम्भीर हुई है। संसद की शिक्षा, युवा व खेल मामलों की स्थायी समिति देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोचिंग सेंटरों की समीक्षा करेगी। समिति देखेगी कि इनके कारण कौन कौन से सामाजिक मुद्दे सामने आ रहे है और इस पर मौजूदा कानून कितने प्रभावी है। समिति उच्च शिक्षा में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सरकारी कोशिशों की भी समीक्षा करेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें