📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,244.58 ▼ -465.11 (-0.63%) • निफ्टी 50: 22,632.30 ▼ -179.05 (-0.78%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की हिरासत में भेजा : गोलीबारी और विदेश से ऑनलाइन धमकी से सीधा कनेक्शन

📅 20 November 2025, 01:38 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की हिरासत में भेजा : गोलीबारी और विदेश से ऑनलाइन धमकी से सीधा कनेक्शन
अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की हिरासत में भेजा : गोलीबारी और विदेश से ऑनलाइन धमकी से सीधा कनेक्शन

नई दिल्ली. लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट कर दिया गया है. NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को 19 नवंबर 2025 को IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया. उसे सीधे सुरक्षा घेरे में पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया, जहां कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है.

अनमोल को 2022 से फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में छिपा हुआ खोजा जा रहा था. वह बाबा सिद्दीकी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी और विदेश से ऑनलाइन धमकी समेत 18 से अधिक गंभीर मामलों में आरोपी है. वह विदेश से ही आपराधिक गतिविधियों को निर्देशित करता था और एक्सटॉर्शन रैकेट चलाता था.

अदालत ने गैंगस्टर अनमोल 11 दिन की कस्टडी NIA को सौंप दी है. इसके साथ ही एजेंसी को गैंगस्टर नेटवर्क, फंडिंग चैन और विदेश से होने वाली आपराधिक गतिविधियों की गहराई से जांच करने का महत्वपूर्ण समय मिलेगा. हालांकि एजेंसी ने 15 दिन की कस्टडी की मांग की थी. एनआईए ने कोर्ट में दलील दी थी कि अनमोल का 35 मर्डर केस से सीधा कनेक्शन है. लंबे सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर की 11 दिन की रिमांड मंजूर कर दी.

अनमोल बिश्नोई की पेशी पर पटियाला हाउस कोर्ट में इन-कैमरा सुनवाई हुई, जहां केवल सीमित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी. NIA ने कोर्ट से कहा है कि अनमोल से हिरासत में पूछताछ बेहद जरूरी है, क्योंकि उसके खिलाफ 35 से ज्यादा हत्याकांड और 20 से अधिक अपहरण, धमकी और हिंसा की वारदातों से जुड़े सबूत मिले हैं.

एजेंसी ने यह भी बताया कि उसके पास भारत के दो पासपोर्ट मिलने का मामला फर्जी दस्तावेज़ों के उपयोग की ओर संकेत करता है. NIA की रिमांड शीट में अनमोल के खिलाफ विस्तृत आरोप दर्ज हैं. एजेंसी का मानना है कि कस्टोडियल पूछताछ से उसके साथियों, फाइनेंस नेटवर्क और पूरे क्राइम सिंडिकेट की परतें खुल सकेंगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें